{"_id":"685cd360484173b2e10ef376","slug":"bahraich-a-young-man-raped-a-13-year-old-girl-police-arrested-him-after-an-encounter-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: 13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: 13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Thu, 26 Jun 2025 10:28 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:28 AM IST
सार
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने एनकाउंटर के आरोपी को गिरफ्तार किया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय बालिका के साथ बुधवार की शाम उसके पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत गंभीर होने पर वो उसे छोड़ कर भाग गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और किशोरी को आननफानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
परिजनों की तहरीर पर रूपईडीहा पुलिस ने आरोपी अजमेर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान देर रात आरोपी अजमेर के नेपाल भागने की सूचना मिली। जिस पर रूपईडीहा पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से नेपाल बोर्डर के पास पचपकरी गांव के पास दुष्कर्मी की घेरा बंद की।
विज्ञापन
पुलिस को देख आरोपी ने टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी अजमेर के दाहिने पैर में गोली लगी है और वो घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा व मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस टीम ने आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन