फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: A frenzied elephant trampled a priest to death, entered a hut, and caused a commotion; forest worker

बहराइच: उन्मादी हाथी ने पुजारी को रौंदकर मार डाला, कुटिया में घुसकर पहले मचाया उत्पाद; भाग निकले वनकर्मी

Sun, 15 Feb 2026 10:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Feb 2026 10:10 PM IST
सार

Elephant attack in Bahraich: यूपी के बहराइच जिले में हाथियों का उत्पाद जारी है। रविवार देर रात एक हाथी ने कुटिया में घुसकर एक बाबा को रौंदकर मार डाला। 

विज्ञापन
Bahraich: A frenzied elephant trampled a priest to death, entered a hut, and caused a commotion; forest worker
हिंसक हाथी का हमला। फाइल फोटो।

विस्तार

 कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास हाथी ने कटियारा बीट में स्थित कटियारा बाबा कुटिया में घुसकर कुटिया को तहस-नहस करते हुए वहां के पुजारी पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वन कर्मियों ने भागकर जान बचाई।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के कोर जोन में भारत नेपाल सीमा पर कोठिया घाट के निकट कटियारा बीट का जंगल है। कटियारा वन चौकी से 200 मीटर की दूरी पर कटियारा बाबा की कुटिया स्थित है। पुजारी (70) वहीं रहकर कुटिया में पूजा अर्चना करते थे। रविवार रात 9:00 बजे के आसपास हाथियों का झुंड कुटिया के पास पहुंच गया, हाथियों ने उत्पात मचाते हुए कुटिया को तहस-नहस कर दिया वहीं कुटिया के बाबा पुजारी को रौद कर मार डाला। चीख पुकार और हाथियों की चिंघाड़ सुनकर वन चौकी पर मौजूद कर्मियों ने कुटिया की ओर जा कर पुजारी को बचाने की कोशिश की लेकिन हाथियों के उत्पात के चलते वनकर्मियों ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन


घटना की खबर जैसे ही पास के बर्दिया गांव पहुंची, ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग डर के कारण रात में बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। कतर्नियाघाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौंड ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है। लेकिन क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता ज्यादा होने के कारण रात में घटनास्थल तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है लेकिन हाथियों के दूसरे क्षेत्र में मूवमेंट के बाद ही मौके पर पहुंचना संभव हो सकेगा। उधर इलाके में लगातार बढ़ रही हाथियों के उत्पात की घटनाओं से जंगल से सटे गांव के ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर खौफजदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed