फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bahnoi and sala killed businessman in protest against robbery In Lucknow

UP News: लूट के विरोध में साले-बहनोई ने कारोबारी को मार डाला, इस तरह आरोपियों तक पहुंची पुलिस

Tue, 26 Nov 2024 10:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Nov 2024 10:25 AM IST
सार

लूट के विरोध में साले-बहनोई ने कारोबारी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब आरोपियों तक पहुंची। 

विज्ञापन
bahnoi and sala killed businessman in protest against robbery In Lucknow
कारोबारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में कॉस्मेटिक कारोबारी फरीद अनवर की हत्या लूटपाट के विरोध पर की गई थी। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद चिनहट पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी साले-बहनोई को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से फरीद का लूटा गया मोबाइल व 125 रुपये बरामद किए हैं।आरोपी बाराबंकी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार ने बताया कि इंदिरानगर सेक्टर-9 निवासी कारोबारी फरीद 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे घर से लोहिया संस्थान दवा लेने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद लापता हो गए थे। उनका शव 13 नवंबर को कठौता झील के पास मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या की पुष्टि हुई थी। सिर व शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी थे। फरीद के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन

झुग्गी झोपड़ी पहुंची पुलिस

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया तो फरीद के साथ दो अजनबी युवक दिखे। फुटेज दिखाने पर घरवाले भी दोनों को नहीं पहचान सके। इसके बाद पुलिस दोनों अजनबी युवकों की फोटो निकालकर जगह-जगह पहचान कराने में जुट गई। पुलिस विभूतिखंड में विजयपुर अंडरपास स्थित झुग्गी झोपड़ी पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहां एक युवक की पहचान बाराबंकी के बदोसराय ग्राम सिसौली गौसपुर काशीपुरवा निवासी ई रिक्शा चालक उद्देश्य कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई। सोमवार को पुलिस ने उद्देश्य और उसके बहनोई बाराबंकी के सफदरगंज रायपुर निवासी सूरज उर्फ अर्जुन को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने फरीद की हत्या करने की बात कबूल ली।

पहली मुलाकात में ही रच ली थी लूट की साजिश

एडीसीपी के अुनसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 12 नवंबर को फरीद से पॉलिटेक्निक चौराहे के पास पहली मुलाकात हुई थी। तीनों ने वहां शराब पी। इस दौरान फरीद के पास बैग दिखा तो दोनों ने लूट की साजिश रच ली। शराब पीने के बहाने उसे ऑटो से कठौता झील ले गए। 



वहां शराब पी और फिर मारपीट कर बैग लूटने लगे। विरोध पर फरीद की बेल्ट निकाल ली। मारपीट करते हुए बेल्ट से गला कसकर कारोबारी की हत्या कर दी। आरोपियों को बैग से महज 125 रुपये और मोबाइल फोन मिला था। आरोपी सूरज के खिलाफ पहले से विभूतिखंड और बाराबंकी में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed