फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   badshahnagar railway hospital sealed for three days

लखनऊ का बादशाहनगर रेलवे अस्पताल तीन दिन के लिए बंद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
badshahnagar railway hospital sealed for three days
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय में हॉस्पिटल अटेंडेंट के पद पर कार्यरत महिला कर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है और इंडोर में भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं आलमबाग के जिस निजी अस्पताल में इस महिला कर्मी को भर्ती कराया गया था, उसे भी दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा दो अन्य निजी अस्पतालों को भी 48 घंटे के लिए बंद किया गया है। सीएमओ ने इन निजी अस्पतालों में भर्ती सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ  को क्वारंटीन कर उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। वहीं कानपुर निवासी महिला (35) को गोमती नगर हेनीमैन चौराहे के निकट निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर महिला को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ ने अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए। उधर प्रतापगढ़ के एक मरीज का पिछले दिनों शहर के एक अन्य निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद मरीज प्रतापगढ़ चला गया था। उसकी कोरोना जांच की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। मरीज के बारे में पूरी जानकारी प्रतापगढ़ सीएमओ को देकर उसे आइसोलेशन में भर्ती करवा दिया गया है। साथ ही संबंधित निजी अस्पताल की उस यूनिट जहां मरीज भर्ती था, उसे बंद करवाकर सैनिटाइज किया जा रहा है। मरीज के सीधे संपर्क में आने वालों की पहचान बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि मरीज के संपर्क में आने वाले सभी चिकित्सा कर्मियों व अन्य कर्मचारियों को चिन्हित किया जा रहा है और सुरक्षा के मद्देनजर बादशाहनगर रेलवे अस्पताल के सभी इंडोर मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल को सैनिटाइज कराकर शनिवार से तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। रेलवे आवासीय कॉलोनी को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। रेलकर्मी चिकित्सा सेवाओं के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग पॉलीक्लीनिक व उत्तर रेलवे के स्वास्थ्य केंद्रों का प्रयोग कर सकते हैं। कोरोना पॉजिटिव महिला कर्मी बादशाह नगर रेलवे कॉलोनी में रहती है। प्रांतीय स्वास्थ्य चिकित्सा दल द्वारा बादशाहनगर चिकित्सालय के सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों, मरीज के आसपास रहने वाले लोगों की कोरोना संबंधी जांच की जा चुकी है और 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed