{"_id":"297c248846c01b0c90b2e2212d5d7aba","slug":"bad-news-for-lt-grade-teachers-in-up-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
Updated Wed, 30 Sep 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के विद्यालयों में एलटी ग्रेड के शिक्षक भर्ती नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया अभी भी पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
राजधानी के माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया बुधवार देर शाम तक चलती रही। बुधवार को ही नियुक्ति पत्र जारी करने की अंतिम तिथि थी।
जेडी सुत्ता सिंह ने कहा कि बुधवार को देरी से ही सही पर नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। लखनऊ मंडल के राजकीय विद्यालयों में 741 पदों पर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती होनी है।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में नियुक्ति पत्र जारी होने में देरी की वजह काफी संख्या में फर्जी अंकपत्र निकलना भी है। फर्जी अंकपत्र मिलने के बाद अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त कर दिया जाता है।
विज्ञापन
अभी तक 741 में से केवल 29 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र ही जारी हो सके हैं। देर शाम तक बाकी बचे हुए नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया चलती रही। जेडी सुत्ता सिंह का दावा था कि रात 12 बजे तक नियुक्ति पत्र जारी हो जाएंगे।
फिर शुरू होगी एफआईआर की प्रक्रिया
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने फर्जी अंकपत्र लगाए हैं। इन अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी है। पहले चरण में जेडी ने 121 अभ्यर्थियों के खिलाफ फर्जी अंकपत्र लगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।
नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद बाकी बचे हुए अभ्यर्थियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।