फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Babu Vasudev won in volleyball

Lucknow News: बाबू वासुदेव ने वॉलीबॉल में मारी बाजी

Sun, 29 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Babu Vasudev won in volleyball
श्रावस्ती। जमुनहा के पिपरहवा कोठी में स्वर्गीय मनोज सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को डे-नाइट राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सात टीमों ने हिस्सा लिया। बाबू वासुदेव की टीम ने फाइनल जीत कर शील्ड पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गोंडा, एसएसओ भिनगा, टिकरा बाराबंकी, राजपूत क्लब पिपरहवा, आरबी मुथुड महरू मुर्तिहा, बाबू वासुदेव रुपईडीहा व नवाबगंज बहराइच की टीमों ने हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला टिकरा बाराबंकी व आरबी मुथुड महरू मुर्तिहा के बीच हुआ। आरबी मुथुड की टीम 2-1 से जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचीं। दूसरा सेमीफाइनल बाबू वासुदेव रूपईडीहा व एसएसओ भिनगा के बीच हुआ। इसमें बाबू वासुदेव रूपईडीहा की टीम ने 2-1 से मुकाबला जीता।
विज्ञापन

फाइनल बाबू वासुदेव रूपईडीहा व आरबी मुथुड महरू मुर्तिहा के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में बाबू वासुदेव रूपईडीहा की टीम 3-2 से विजेता बनी। प्रबंधक सरोज सिंह विजेता व उपविजेता को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, नृपेंद्र सिंह, कमलेश मिश्रा, ज्योति पारीक, प्रीतम बर्मा, सतेंद्र बिक्रम, संजय पाल सिंह व दीपेंद्र सिंह सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed