फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   babri action committee meeting in lucknow.

राम मंदिर पर अध्यादेश आया तो सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती, बाबरी एक्शन कमेटी ने लिया फैसला

Tue, 25 Dec 2018 07:19 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 25 Dec 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
babri action committee meeting in lucknow.
जफरयाब जिलानी - फोटो : अमर उजाला

चार जनवरी से राम मंदिर मुद्दे पर होने वाली सुनवाई से पहले मुस्लिम संगठनों ने भी कमर कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को लखनऊ में बाबरी एक्शन कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया कि अगर सरकार राम मंदिर मुद्दे पर कोई अध्यादेश लाती है तो उसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

विज्ञापन


बैठक में बाबरी मस्जिद की कई तंजीमों ने हिस्सा लिया और बाबरी मामले के मुख्य पक्षकार इकबाल अंसारी भी बैठक में शामिल हुए। आपको बता दें कि चार जनवरी से अयोध्या मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में शुरू होने जा रही है। वहीं, हिंदूवादी संगठन सरकार पर संसद में अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण करवाने की बात कर रहे हैं। पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद ने भी धर्मसभा कर सरकार पर अध्यादेश लाने के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बैठक के बाद बाबरी एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने कहा कि यह बैठक रूटीन का एक हिस्सा थी लेकिन जिस अध्यादेश की बात की जा रही है उस पर चर्चा हुई और यह फैसला लिया गया कि अगर सरकार अध्यादेश लाती है तो उसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जफरयाब जिलानी, इकबाल अंसारी व यासीन अली सहित कई अन्य लोग शामिल हुए। भाजपा के लिए आम चुनाव 2019 को देखते हुए मंदिर मुद्दा काफी अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed