फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Baba Siddiqui murder case: After the murder, shooter Shiva had taken shelter in the cowshed, was in contact wi

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: हत्या के बाद शूटर शिवा ने ली थी गौशाला में शरण, लॉरेंस के भाई अनमोल के था संपर्क में

Mon, 11 Nov 2024 07:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 11 Nov 2024 07:05 AM IST
सार

Baba Siddiqui murder case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिव कुमार उर्फ शिवाा ने हत्या के बाद गौशाला में शरण ले थी। स्नैपचैट के माध्यम से उसकी लॉरेंस के भाई से बात होती थी। 

विज्ञापन
Baba Siddiqui murder case: After the murder, shooter Shiva had taken shelter in the cowshed, was in contact wi
बाबा सिद्दीकी का हत्यारा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले मुख्य शूटर शिव कुमार की महाराष्ट्र के शुभम लोनकर ने कई बार उसकी स्नैपचैट से लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नाेई से बात कराई थी।

विज्ञापन


एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि शिवकुमार ने कबूला है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उसे 10 लाख रुपये मिलने थे। साथ ही, हर महीने भी कुछ पैसा देने का वादा किया गया था। वारदात के बाद आपस में बात करने के लिए उनको नये सिम व मोबाइल भी दिए गए थे। बाबा सिद्दीकी की लगातार रैकी कर रहे थे। जिसके बाद 12 अक्तूबर की रात सही मौका मिलने पर बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


उस दिन त्योहार होने के कारण भीड़भाड़ भी थी, जिसकी वजह से दो शूटरों को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया, जबकि शिवकुमार फरार हो गया। उसने अपना फोन रास्ते में फेंक दिया और मुंबई से पूना चला गया। पूना से झांसी व लखनऊ होकर बहराइच आया। रास्ते में अपने साथियों व हैंडलर्स से किसी का भी फोन मांग कर बात करता रहा। शिवकुमार ने कबूला कि अनुराग कश्यप ने ट्रेन से एक यात्री से फोन मांग कर बात की, तो उसने कहा अखिलेंद्र, ज्ञान प्रकाश व आकाश ने तुम्हारे नेपाल में एक सुरक्षित ठिकाने पर छिपने की व्यवस्था कर ली है। इसीलिए वह बहराइच आने के बाद सोमवार को अपने साथियों के साथ वापस नेपाल भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच आकर भाग गया नेपाल 
उसने बताया कि वारदात के बाद तीनों शूटरों को जम्मू जाना था। कटरा में उनकी मुलाकात होनी थी, लेकिन दो शूटरों के मौके से गिरफ्तार होने से यह योजना नाकाम हो गई। जिसके बाद वह बहराइच आकर नेपाल भाग गया। वह नेपालगंज की एक गोशाला में कई दिनों तक शरण लिए रहा। रविवार को उसके वापस बहराइच आने की पुख्ता सूचना पर एसटीएफ के डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने मुंबई पुलिस के सहयोग से शिवकुमार समेत पांचों आरोपियों को रोडवेज की बस से दबोच लिया। उनके पास से बरामद बैग में कपड़े और मोबाइल आदि बरामद हुआ है। पांचों को नानपारा कोतवाली में दाखिल कराया गया है, जिन्हें पुलिस पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed