फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   baba ramdev says noida projesct to be completed by 2018.

2018 तक पूरा होगा नोएडा प्रोजेक्ट, 18 हजार युवाओं को देंगे नौकरियां: बाबा रामदेव

Mon, 04 Dec 2017 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Dec 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
baba ramdev says noida projesct to be completed by 2018.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बाबा रामदेव। - फोटो : amar ujala

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि नोएडा प्रोजेक्ट का काम अगले साल तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा यूपी सरकार के साथ मिलकर वह प्रदेश में गौसेवा, कृषि, अध्यात्म और धर्म-संस्कृति के क्षेत्र में काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया के संकल्प में योगदान का प्रयास भी करेंगे।

विज्ञापन


रविवार को बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पांच कालिदास मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। उनके साथ आचार्य बालकृष्ण भी थे। बाद में बाबा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में गौ-अनुसंधान, गौ-संवर्धन और गौसेवा के साथ कृषि, अध्यात्म, धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। सरकार के सहयोग से कार्यों को मूर्तरूप देने का प्रयास रहेगा। इससे प्रदेश का गौरव बढ़ेगा और योगी के सपने साकार होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 2018 तक नोएडा का प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। बाबा नोएडा में आयुर्वेद व फूड पार्क की स्थापना कर रहे हैं। 430 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस फूड पार्क से करीब 18 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदेव ने कहा,प्रधानमंत्री मोदी जिस दिव्य भव्य भारत (न्यू इंडिया) का सपना लेकर बढ़ रहे हैं, उसमें पतंजलि किस तरह योगदान दे सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने आशा जताई कि मोदी के नेतृत्व में पतंजलि कुछ बड़े काम यूपी में कर सकेगा।

मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने का स्वागत

baba ramdev says noida projesct to be completed by 2018.
बाबा रामदेव - फोटो : amar ujala

तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने के सवाल पर रामदेव ने कहा,मजहब के नाम पर किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए जो भी काम होगा, उसका स्वागत है।

बाबा को इन्वेस्टर समिट का न्योता
मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव से यूपी इन्वेस्टर समिट को लेकर चर्चा की और उन्हें समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने योग गुरु से मुलाकात की फोटो ट्विटर पर साझा करते हुए कहा,योग द्वारा समूचे विश्व की जनता का कल्याण करने वाले योगऋषि व आचार्य ने शिष्टाचार भेंट की। उनसे यूपी इन्वेस्टर समिट-2018 के बारे में चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed