फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B tech counseling in Lucknow university from today.

लखनऊ विश्वविद्यालय में बीटेक की काउंसलिंग आज से, फीस 80 हजार

Mon, 19 Jun 2017 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Jun 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
B tech counseling in Lucknow university from today.
- फोटो : demo pic

लखनऊ विश्वविद्यालय ने पहले साल बीटेक के सभी कोर्सेज की फीस 80 हजार रुपये सालाना रखी है। इसमें एडमिशन फीस, ट्यूशन फीस, प्रयोगात्मक शुल्क समेत अन्य सभी मद शामिल हैं।

विज्ञापन


सोमवार से शुरू होने वाली एकेटीयू की यूपीएसईई की काउंसलिंग के माध्यम से बीटेक में दाखिला दिया जाएगा।

विवि ने अपनी वेबसाइट पर सालाना फीस का ब्यौरा अपलोड कर दिया है। सभी पांचों कोर्सेज के पहले वर्ष में छात्र को 1000 रुपये बतौर एडमिशन फीस, एन्रोलमेंट फीस 1000 रुपये और कॉशन मनी 5 हजार रुपये जमा करना होगा। यह चार वर्ष में एक बार ही लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 55 हजार रुपये ट्यूशन फीस, 5 हजार रुपये स्टूडेंट वेलफेयर व डेवलपमेंट फीस, 6 हजार रुपये परीक्षा फीस और यूजर चार्जेज 7 हजार रुपये जमा कराने होंगे। इस तरह छात्रों को पहले वर्ष में कुल 80 हजार रुपये एकमुश्त फीस जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एससी व एसटी वर्ग के छात्रों को मिलेगी बड़ी छूट

B tech counseling in Lucknow university from today.

जो छात्र एससी व एसटी वर्ग के हैं और जो जीरो फीस का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें केवल एडमिशन फीस और कॉशन मनी ही जमा करानी होगी।

जीरो फीस के लिए छात्र की पारिवारिक आय दो लाख रुपये सालाना से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं फीस में छूट का लाभ लेने वाले अन्य वर्गों के छात्रों को ट्यूशन फीस को छोड़ बाकी सभी फीस जमा करानी होगी।

हर कोर्स में 60 सीटों पर होंगे दाखिले
एलयू पहली बार इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराने जा रहा है। सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंसेज एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मेकेनिकल इंजीनियरिंग की 60-60 सीटों पर इस बार दाखिले लिए जाएंगे। कोर्स चार वर्षीय आठ सेमेस्टर का होगा। इसकी पढ़ाई न्यू कैंपस के साइंस बिल्डिंग में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed