फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कारोबारी के घर मे लाखों की चोरी

कारोबारी के घर मे लाखों की चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी के घर मे लाखों की चोरी
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के रघुनाथ नगर में चोरों ने कारोबारी के मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की नगदी व जेवर साफ कर दिए। वारदात के समय परिवार बाहर गया हुआ था। सोमवार सुबह वारदात की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक बृजेश यादव के मुताबिक रघुनाथ नगर निवासी दिलीप यादव का पेपर गिलास व फाइबर प्लेट का थोक कारोबार है। रविवार दोपहर डेढ़ बजे वह पत्नी पूनम यादव व अन्य परिवारीजनों के साथ रायबरेली स्थित अपने पैतृक आवास गए हुए थे। पूनम के मुताबिक सोमवार सुबह 5 बजे उनकी पड़ोसी कल्पना ने फोन करके सूचना दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। परिवार के साथ वापस आई, तो देखा सभी कमरों के ताले टूटे थे और अलमारी खुली पड़ी थी। पूनम के मुताबिक चोर उनके घर से एक लाख 60 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवरात ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक दिलीप के मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन शातिर चोरों ने इसका डीवीआर भी गायब कर दिया। जिसके कारण फुटेज नहीं मिल पाया। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed