{"_id":"5e8c47298ebc3e76a820fdd7","slug":"b-ed-examination-date-cancelled-once-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 अप्रैल को भी नहीं होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, लॉकडाउन खुलने पर ही होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 अप्रैल को भी नहीं होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, लॉकडाउन खुलने पर ही होगा फैसला
Tue, 07 Apr 2020 02:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Apr 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल को भी नहीं होगा। लखनऊ विश्वविद्यालय में परामर्शदात्री समिति की ऑनलाइन बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा की नई तारीख की घोषणा लॉकडाउन खुलने पर शासन के साथ बैठकर तय की जाएगी।
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
वहीं, यूपी में सोमवार को 37 और मंगलवार को 13 नए संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या मंगलवार दोपहर तक 333 हो गई है।
संक्रामक रोग निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को मथुरा और बदायूं दो नए जिला मिलाकर संक्रमण 37 जिलों तक पहुंच चुका है।