{"_id":"5f8af6341d0112567f14f84c","slug":"b-ed-counseling-date-will-be-declared-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड की प्रस्तावित काउंसलिंग स्थगित की, जल्द जारी होगी नई तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड की प्रस्तावित काउंसलिंग स्थगित की, जल्द जारी होगी नई तारीख
Sat, 17 Oct 2020 07:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड की प्रस्तावित काउंसलिंग अचानक स्थगित कर दी। नई तारीखों का एलान जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
बीएड की काउंसलिंग सोमवार से होनी थी। इस साल करीब दो लाख सीट के लिए चार लाख से ज्यादा अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे।
बीएड प्रवेश परीक्षा 9 अगस्त को हुई थी। इसका रिजल्ट पांच सितंबर को जारी हुआ था। बीएड काउंसलिंग पहले 21 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन काफी संस्थानों में स्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट जारी न होने के कारण 19 अक्तूबर तारीख तय की गई लेकिन एक बार फिर से इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया।
काउंसलिंग में इस बार ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत आर्थिक आधार पर गरीब सवर्णों को भी आरक्षण मिलेगा। हालांकि यह आरक्षण केवल सरकारी एवं अनुदानित महाविद्यालयों में ही रहेगा। निजी शिक्षण संस्थानों में जीरो फीस की सुविधा इस बार नहीं होगी।
विज्ञापन