आ गया B.ed का रिजल्ट, काउंसिलिंग 7 से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने मंगलवार की देर शाम संयुक्त
प्रवेश परीक्षा में वाराणसी के सौरभ सिंह ने यूपी टॉप किया है। इलाहाबाद के पीयूष वर्मा और आदित्य सिंह क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
बीएड
की प्रवेश परीक्षा झांसी यूनिवर्सिटी ने 20 मई को कराई थी और 14 दिन के
अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया। डिप्टी रजिस्ट्रार ने बताया कि जिन
स्टूडेंट्स की रैंक अच्छी है, उन्हें काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
ऑफ
लाइन काउंसिलिंग 7 जून से होगी। इस बार की काउंसिलिंग 2 जुलाई को खत्म की
जानी है। प्रदेश के 12 शहरों में काउंसिलिंग सेंटर बनाने का फैसला हुआ है।
काउंसिलिंग की फीस 500 रुपये रखी गई है। 5000 रुपये की सिक्योरिटी फीस भी
ली जाएगी।
डिप्टी रजिस्ट्रार ने बताया कि जिन स्टूडेंट्स के रिजल्ट जारी
किए गए हैं, उनके आंसर-कीज भी वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। वेबसाइट www.result.nic.in की मदद से रिजल्ट देखा जा सकता है।
झांसी विवि की वेबसाइट पर बुधवार को
रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनलाइन काउंसिलिंग का विस्तृत शेड्यूल भी
बुधवार को जारी होगा।