मायावती को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित कर लड़ें 2019 का लोकसभा चुनाव: पूर्व राज्यपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजीज कुरैशी ने कहा कि यूपी में लोकसभा चुनाव बसपा सुप्रीमो मायावती की अगुवाई में लड़ा जाना चाहिए। अगर प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्षी दलों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम पर सहमति न बने तो मायावती को प्रधानमंत्री पद की दावेदार घोषित करके चुनाव मैदान में उतरना चाहिए।
कुरैशी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यूपी में सपा, बसपा और कांग्रेस के एक साथ चुनाव लड़ने से भाजपा मैदान से बाहर हो जाएगी।
कुरैशी ने यूपी कांग्रेस के नेतृत्व पर भी सवालिया निशान लगाया। उन्होंने कहा कि आज अगर यूपी में विधानसभा चुनाव हो जाएं तो 375 सीटों पर कांग्रेस को 10-10 हजार वोट भी नहीं मिलेंगे। उन्होंने इसके लिए पार्टी के कुछ नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वे लैपटॉप और ई-मेल के माध्यम से चुनाव जीतने का दिवास्वप्न देख रहे हैं।
पीड़ित परिवार को मिले 5-50 लाख मुआवजा
कुरैशी ने हापुड़ में भीड़ द्वारा दो मुसलमानों को मारे जाने की घटना को कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बताते हुए कहा, पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देना चाहिए।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कुरैशी ने कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के जिओ संस्थान को इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस घोषित करने से साफ हो गया है कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही है। उन्होंने यूपी में फर्जी मुठभेड़ों का आरोप लगाया।