{"_id":"61366d698ebc3e0b145b02dc","slug":"azamgarh-police-sent-letter-mukhtar-s-property-worth-crores-will-be-confiscated-property-worth-crores-was-bought-for-five-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ पुलिस ने भेजा पत्र : मुख्तार की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, पांच लाख में खरीदी थी करोड़ों की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ पुलिस ने भेजा पत्र : मुख्तार की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, पांच लाख में खरीदी थी करोड़ों की संपत्ति
Tue, 07 Sep 2021 01:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:05 AM IST
सार
मऊ सदर के विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम से हुसैनगंज में स्थित करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मऊ सदर के विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम से हुसैनगंज में स्थित करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके लिए आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने लखनऊ डीएम को पत्र भेजा है। मुख्तार ने करोड़ों की इस संपत्ति को सर्किल रेट छुपाकर महज पांच लाख रुपये में एक कारोबारी से खरीदा था।
विज्ञापन
लखनऊ के हुसैनगंज के 21 विधानसभा मार्ग एबट रोड बर्फखाना की इस संपत्ति को आजमगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत चिह्नांकित किया है। इस संपत्ति को मुख्तार ने पत्नी के नाम से खरीदा था। अब जल्द ही पुलिस 14 (1) की कार्रवाई करते जब्त करेगी। आजमगढ़ एसपी के अनुसार, मुख्तार के खिलाफ आजमगढ़ में गैंगेस्टर का मुकदमा चल रहा है। उसकी लखनऊ के अलावा अन्य संपत्तियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन