फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azamgarh once again crowned the champion of Pencak Silat, powered by 22 gold medals

Lucknow News: 22 स्वर्ण के दम पर आजमगढ़ फिर बना पेंचक सिलाट का सरताज

Sun, 21 Jun 2026 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh once again crowned the champion of Pencak Silat, powered by 22 gold medals
लखनऊ। चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने एक बार फिर दबदबा साबित किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए आजमगढ़ ने कुल 35 पदक जीतकर लगातार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। गौतमबुद्ध नगर को उपविजेता और सुल्तानपुर को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में और पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के आयोजन में हुई प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। दो दिन तक चले मुकाबलों में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफियां दीं। समारोह में इग्नू पटना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह, भाजयुमो लालगंज के जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, महामंत्री अंकुर राय, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय राय तथा जयेश पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन सचिव संतोष जायसवाल ने बताया कि आजमगढ़ ने 22 स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य सहित कुल 35 पदक हासिल किए। गौतमबुद्ध नगर ने 14 स्वर्ण और दो रजत सहित 16 पदकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। सुल्तानपुर ने 10 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित कुल 14 पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed