फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam says Jauhar university is a symbol of unity

'जौहर विवि के विरोधी, मुस्लिम विरोधी'

Sun, 17 Aug 2014 01:19 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Aug 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
Azam says Jauhar university is a symbol of unity

जौहर विश्वविद्यालय पर तालिबान का पैसा लगा होने के शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के आरोपों का अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री मोहम्मद आजम खां ने शनिवार को जवाब दिया।

विज्ञापन


आजम ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय एकता की अनमोल धरोहर है। इसका विरोध वहीं लोग कर रहे हैं जिन लोगों का इस विश्वविद्यालय में किसी तरह का कोई योगदान नहीं है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का विरोध करने वाले समाज विरोधी, लोकतंत्र विरोधी और अल्पसंख्यक विरोधी हैं। फासिस्ट ताकतें विश्वविद्यालय को नुकसान पहुंचा रही हैं।

जव्वाद ने जौहर विश्वविद्यालय पर ये कहा

Azam says Jauhar university is a symbol of unity

शिया धर्मगुरू कल्बे जव्वाद ने प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां पर करारा प्रहार करते हुए कहा था कि आजम की जौहर यूनी‌वर्सिटी में तालिबानियों का पैसा लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में सारा सच सामने आ जाएगा।

मौलाना ने यह भी कहा कि आजम इसी बात को लेकर बौखलाए हुए हैं। सीबीआई जांच हुई तो सच सामने आ जाएगा।

जव्वाद ने ये बातें बृहस्पतिवार को आयाजित प्रेस वार्ता में कही। गौरतलब है कि इन दिनों आजम और जव्वाद में शब्द युद्घ अपने चरम पर है।

आजम ने भी तो नहीं बख्‍शा

Azam says Jauhar university is a symbol of unity

कल्बे जव्वाद के बयान कारण आजम के उकसावे को माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आजम ने जव्वाद के बारे में कहा था कि ढोंगी धर्मगुरु ने ईराक के लिए जो शहीदी जत्थे तैयार किए थे उससे यह साबित हो गया है कि वे राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के आतंकवादी हैं।

जिसके बाद दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। आजम की बयानबाजी से परेशान होकर ही मौलाना जव्वाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात कर चुके हैं।

आजम शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव टल जाने से बेहद नाराज हैं। यहां तक कि उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इंतजार करा अपनी नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed