{"_id":"68d15ac7bb7d54bc350381c8","slug":"azam-khan-will-be-released-from-jail-tomorrow-warrant-has-arrived-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कल जेल से रिहा होंगे आजम खां, परवाना पहुंचे... एक साल 11 महीने 4 दिन बाद आएंगे बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कल जेल से रिहा होंगे आजम खां, परवाना पहुंचे... एक साल 11 महीने 4 दिन बाद आएंगे बाहर
Mon, 22 Sep 2025 07:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Sep 2025 07:55 PM IST
सार
सपा नेता आजम खां कल मंगलवार को जेल से रिहा हो जाएंगे। परवानों के सत्यापन के बाद मंगलवार को उनकी रिहाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिला कारागार में बंद सपा नेता आजम खान मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तक जेल से रिहा होंगे।
विज्ञापन
वह 1 साल 11 महीने और 4 दिन बाद बाहर आ सकते हैं। आजम खान के रिहाई के परवाने सीतापुर जेल भेजे गए हैं। परवानों के सत्यापन के बाद मंगलवार को उनकी रिहाई तय मानी जा रही है।
बता दें कि इसके पहले भी उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद भी आजम रिहा नहीं हो पाए। बीते शुक्रवार को उनकी रिहाई के कयास लगाए जाते रहे। बाद में रिहाई अटकने की एक खास वजह सामने आई।
विज्ञापन
बताते चलें कि रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार पर कब्जा करने के मामले में आजम खां की जमानत अर्जी गुरुवार को मंजूर कर ली गई थी। यह मुकदमा 2021 में राजस्व निरीक्षक की तरफ से दर्ज कराया गया था। इसके बाद रामपुर में दर्ज शत्रु संपत्ति के एक मामले में विवेचना के दौरान धाराओं को बढ़ा दिया गया। अब इस मामले में आजम खा को अपनी जमानत करानी पड़ेगी। ऐसे में उनकी रिहाई फिर से अटक गई।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया था कि कोर्ट से रिहाई से संबंधित कोई कागजात नहीं आए हैं। मुझे आजम खां की बढ़ी हुई धाराओं के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।