फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam khan to be shifted in KGMU Lucknow.

हो रही तैयारी: सीतापुर जेल में बंद आजम खां की तबीयत बिगड़ी, केजीएमयू में किया जाएगा शिफ्ट

Sun, 02 May 2021 11:26 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 May 2021 11:26 AM IST
सार

 हालांकि अभी तक वह केजीएमयू पहुंचे नहीं है। यह भी बताया जा रहा है कि सांसद आजम खान जेल में ही इलाज की व्यवस्था कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Azam khan  to be shifted in KGMU Lucknow.
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान

विस्तार

सीतापुर जेल में सांसद आजम खान की तबीयत शनिवार को खराब हो गई थी। जेल प्रशासन की सूचना पर केजीएमयू में शिफ्ट करने की तैयारी पूरी कर ली गई।

विज्ञापन


केजीएमयू प्रशासन ने भी उन्हें भर्ती करने के आवश्यक इंतजाम कर लिए है। हालांकि अभी तक वह केजीएमयू पहुंचे नहीं है। यह भी बताया जा रहा है कि सांसद आजम खान जेल में ही इलाज की व्यवस्था कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सीतापुर जिला कारागार में बंद सांसद आजम खां व उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद दोनों को अलग-अलग बैरकों में क्वारंटीन कर दिया गया था। जिला अस्पताल की एक टीम ने जेल में आजम खां के स्वास्थ्य की जांच की थी। दोनों की हालात सामान्य है। जेल में संक्रमण पहुंचने का कारण पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में बदलाव बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद आजम खां व पुत्र अब्दुल्ला आजम जिला कारागार सीतापुर में एक साल से अधिक समय से बंद हैं। इस दौरान वह कई बार पेशी पर रामपुर भी गए। पिछले दो माह से कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज होने से उनकी जिला कारागार से ऑनलाइन पेशी हो रही थी। जेल प्रशासन का कहना है कि नियमित अंतराल पर आजम व उनके पुत्र के स्वास्थ्य की जांच होती है।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। इसमें दोनों पॉजिटिव मिले। इस पर दोनों को अलग-अलग बैरकों में क्वारंटीन करा दिया गया है। 

जेल में संक्रमण कैसे पहुंचा, इसके पीछे जिले के अफसरों का कहना है कि बाहरी आवागमन बंद है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बदला करती है। हो सकता है इन पुलिसकर्मियों के वजह से संक्रमण जेल में आ हो। कई कैदी भी पॉजिटिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed