फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan slams bjp over kaanth riot

कांठ में गोधरा दोहराना चाहती थी भाजपा: आजम

Tue, 08 Jul 2014 11:37 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Jul 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
azam khan slams bjp over kaanth riot

मुरादाबाद के कांठ कस्बे में पिछले दिनों हुए बवाल को लेकर सोमवार को विधानसभा में जबर्दस्त हंगामा हुआ। इस मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी तकरार हुई।

विज्ञापन


कांठ में बवाल के लिए सपा के नेता आजम खां ने सीधे भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उपद्रवी नक्सलियों की तरह बर्ताव कर रहे थे और वहां एक और गोधरा दोहराने की साजिश थी।
विज्ञापन


हंगामे के बीच काफी देर तक सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। हंगामे का सिलसिला विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए जाने का बाद थमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने आतंकवादियों की तरह किया हमला

azam khan slams bjp over kaanth riot

आजम खां ने आरोप लगाया कि उपद्रवी कांठ में गुजरात के गोधरा की तरह ट्रेन के डिब्बे में आग लगाना चाहते थे।

केंद्र सरकार महंगाई नहीं रोक पा रही है। उसकी नाकामी छिपाने के लिए भाजपा यहां उपद्रव करा रही है। आजम ने कहा कि भाजपा उपचुनाव जीतने के लिए समाज को खून में नहलाना चाहती है।

आजम ने कहा कि दलितों को कमजोरों से लड़ाया जा रहा है। 30 जून को भाजपाइयों ने आतंकवादियों की तरह हमले किए। उपद्रवियों के पथराव में गंभीर रूप से घायल हुए मुरादाबाद के डीएम चंद्रकांत की आंख खतरे में है।

कांठ में बाहर के लोग उपद्रव करने आए थे। रेलमार्ग जाम कर मुसाफिरों को लूटा गया। बसपा और भाजपा सदस्यों की नारेबाजी के बीच आजम लगातार बोलते रहे। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बसपा ने महंगाई पर भाजपा को घेरा

azam khan slams bjp over kaanth riot

बसपा सदस्य राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लिखे बैनर लहरा रहे थे लेकिन उनके निशाने पर खास तौर पर भाजपा ही थी।

बैनरों में ‘मुंह में राम बगल में छूरी-दंगा कराना भाजपा की मजबूरी।’ ‘मोदी-अखिलेश का देखो राज-महंगाई और जंगल राज..।’ जैसे नारे लिखे थे।

अध्यक्ष बार-बार सदस्यों से अपनी सीट पर बैठने का आग्रह करते रहे लेकिन हंगामा चलता रहा।

उधर, भाजपा के सतीश महाना ने मुरादाबाद के एसएसपी पर सपा के प्रवक्ता के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed