{"_id":"e1b5a7e173a0057de8df732f5fa325fd","slug":"azam-khan-slams-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोहब्बत के रिश्ते तोड़ना चाहती है भाजपा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोहब्बत के रिश्ते तोड़ना चाहती है भाजपा'
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 26 Aug 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि भाजपा देश का माहौल खराब करना चाहती है।
लोगों को धर्म के नाम पर बांटने के बाद अब मोहब्बत के रिश्तों को भी तहस-नहस कर देना चाहती है।
आजम खां सोमवार को रजा इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित महालोन मेला और विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट के लिए प्रदेश और देश में माहौल खराब किया। मुजफ्फरनगर में हुए दंगों में उनकी भूमिका के आरोप लगाए गए।
केंद्र अब भाजपा की सरकार है। केंद्र सरकार उन पर लगे आरोपों की जांच क्यों नहीं करा लेती है? अगर आरोप साबित हुए तो वो हर सजा भुगतने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की घटना कम्युनल नहीं, बल्कि क्रिमिनल थी। वहां भाजपा के लोगों ने लोगों के घर जलाए थे। वही अपराध कांठ में भी किया गया।
उन्होंने कहा कि कई राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। हर जगह भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
भाजपा ने लोकसभा के चुनावों के दौरान लोगों को गुमराह किया था। अब लोगों का मोह भंग हो रहा है।
अब प्रधानमंत्री बताए कि वो विदेशों से कालाधन कब तक वापस लाएंगे? महंगाई कब कम होगी? अपनी मंत्रियों की जुबान पर वो लगाम कब लगाएंगे?