{"_id":"62eb890d4f576e52db3bc49f","slug":"azam-khan-hospitalised-in-medanta-hospital-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azam Khan: सपा नेता आजम खां को सांस लेने में तकलीफ, अखिलेश यादव ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azam Khan: सपा नेता आजम खां को सांस लेने में तकलीफ, अखिलेश यादव ने की मुलाकात
Thu, 04 Aug 2022 11:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:35 PM IST
सार
सपा नेता आजम खां को गुरुवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
सपा नेता मोहम्मद आजम खान।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा विधायक आजम खां बुधवार से फेफड़े में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ की वजह से मेदांता हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं। डॉ. दिलीप दुबे की टीम निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हॉस्पिटल पहुंच कर आजम का हालचाल लिया।
विज्ञापन
हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि आजम खां अब पहले बेहतर महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सीतापुर जेल में आजम को संक्रमण हो गया था और उनको लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ा था। इसके बाद वह दिल्ली के अस्पतालों में भी इलाज करा चुके हैं। दो दिन पहले वह लखनऊ आए थे। यहां तबीयत खराब होने पर उनको मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनके साथ बेटे अब्दुल्ला आजम भी मौजूद हैं।
विज्ञापन