फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan comments on Rahul Gandhi.

आजम खां ने दे डाली राहुल को टॉफी चूसने की नसीहत

Mon, 25 Jan 2016 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Jan 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan comments on Rahul Gandhi.

यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। हैदराबाद के दलित छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी पर लखनऊ में प्रधानमंत्री के भावुक होने पर आजम खां ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बहुत अच्छी बात है। ऐसे सभी मौकों पर लोगों को भावुक होना चाहिए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री को गुजरात, मुजफ्फरनगर और दादरी पर भी भावुक होना चाहिए। भावुकता का मापदंड एक होना चाहिए, क्योंकि प्रधानमंत्री सबका होता है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान आजम खां ने कहा कि हैदराबाद यूनिवर्सिटी के दलित छात्र की खुदकुशी को लेकर पूरा देश चिंतित है। रोहित की मौत को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है।
विज्ञापन


जिन लोगों ने ये हालात पैदा किए हैं वो आईपीसी की धारा 120 बी के मुल्जिम हैं। इस दौरान आजम खां ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी के बारे में कही ये बात

Azam Khan comments on Rahul Gandhi.

राहुल गांधी के बुंदेलखंड दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि उनको तो कोई गंभीरता से नहीं लेता है। आजम ने राहुल गांधी को सलाह दी कि वो अपने साथ टाफियां ले जाया करें। खुद भी चूसा करें और बच्चों को भी दिया करें।

पंडित जवाहर लाल नेहरू की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर लिखी गई चिट्ठी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि नेहरू ने चिट्ठी लिखी है और वॉर क्रिमिनल कहा है तो यह बहुत ही चौंकाने वाली बात है। वॉर क्रिमिनल का अपना एक मानक है।

द्वितीय विश्व युद्ध में जिन मुल्कों ने बेवजह इंसानी क़त्लेआम किया है। उनके उन सरबराहों को वॉर क्रिमिनल कहा गया है। अब उनकी तुलना नेताजी सुभाष चंद्र बोस से की जाए तो यह चिंताजनक है। इसकी जितनी भी मजम्मत की जाए कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed