फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan comments about ram mandir.

राम मंदिर मुद्दे पर ये क्या कह गए आजम खां

Sat, 18 Oct 2014 08:13 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Oct 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
azam khan comments about ram mandir.

नगर विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. आजम खां ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर तो छह दिसंबर 1992 को ही बन गया था। अब यह कोई मुद्दा नहीं है।

विज्ञापन


वे संघ परिवार के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें उसने कहा है कि राम मंदिर के लिए 2019 तक इंतजार करिए।

गौरतलब है कि इन दिनों लखनऊ में संघ की बैठक हो रही है। जिसमें संघ यूपी और देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए अपने एजेंडे तय कर रहा है। संघ के अनुसार, राम मंदिर मुद्दा पार्टी और जनता के एजेंडे में है, लेकिन इसके लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


आजम ने शुक्रवार को एक बार फिर सफाई दी कि दिल्ली में उनके पास से असलहा मिलने की खबर पूरी तरह बेबुनियाद है। उनके पास न तो कोई बैग था और न ही ब्रीफकेस। उन्होंने कहा कि यह सब उन्हें राजनैतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज चैनल के खिलाफ दर्ज कराए दस मुकदमे

azam khan comments about ram mandir.

वहीं, आजम खां के खिलाफ भ्रामक खबरें चलाने के आरोप में सपाइयों ने अलग-अलग थानों में एक न्यूज चैनल के खिलाफ दस मुकदमे दर्ज कराए हैं।

सपाइयों ने गंज कोतवाली, सिविल लाइंस कोतवाली, कोतवाली और सैफनी में न्यूज चैनल के खिलाफ तहरीर दी थी।

पुलिस ने गंज कोतवाली में चार, पटवाई में एक, सिविल लाइंस में एक, कोतवाली में एक, शहजादनगर, सैफनी और मिलक में एक मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में आरोप लगाया है कि न्यूज चैनल ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री के खिलाफ भ्रामक खबरें चलाकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है।

पुलिस ने न्यूज चैनल के खिलाफ कई एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मिलक में पालिका के नामित सभासद इकरार हुसैन ने चैनल के संपादक, एंकर, मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एयरपोर्ट पर रोके गए आजम

azam khan comments about ram mandir.

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा कारणों से रोक लिया गया। तलाशी के दौरान एक हैंडबैग में चार कारतूस मिलने के बाद सीआईएसएफ के अधिकारियों ने उन्हें रोक कर पूछताछ की।

जांच में पता चला कि जिस बैग से कारतूस मिले हैं वह उनके साथ लखनऊ जा रहे विधायक सरफराज खान का है। विधायक के लाइसेंस दिखाने के बाद पुलिस ने उनका लाइसेंस और कारतूस कब्जे में लेकर उन्हें जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद वे लखनऊ रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed