फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam and Akhilesh to have meet on waqf property.

मुतवल्लियों के सहारे अपना उल्लू सीधा करेंगे आजम

Wed, 12 Nov 2014 01:59 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Nov 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
Azam and Akhilesh to have meet on waqf property.

राज्य सरकार प्रदेश भर की वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों की नब्ज टटोलने जा रही है। इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री मो. आजम खां ने बुधवार को राजधानी में बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में सरकार शिया व सुन्नी वक्फ बोर्डों के एक हजार से अधिक मुतवल्लियों को बेकार पड़ी वक्फ संपत्तियों में शैक्षिक संस्थाएं खोलने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन


बैठक बुलाने के पीछे सियासी मकसद भी है। दरअसल, मुतवल्ली शिया व सुन्नी वक्फ बोर्ड के चुनाव में मतदाता भी होते हैं। पिछले दिनों शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव को लेकर मो. आजम खां व शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के बीच ठन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्बे जव्वाद अब तक कई बार यह चुनाव स्थगित करा चुके हैं। इससे आजम खां अपनी ही सरकार पर नाराज हो गए थे।

कल्बे जव्वाद को महत्व देती रही सरकार

Azam and Akhilesh to have meet on waqf property.

ऐसा माना जा रहा है कि आजम मुतवल्लियों की बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहते हैं। वे दिखाना चाह रहे हैं कि उनके साथ इतने अधिक मुतवल्ली हैं जबकि सरकार मौलाना कल्बे जव्वाद को तवज्जो दे रही है।

इसके अलावा हाल ही सरकार ने बेकार पड़ी वक्फ संपत्तियों में शैक्षिक संस्थाएं खोलने की पेशकश की है। सरकार का मानना है कि वक्फ की काफी संपत्तियों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं।

ऐसे में यदि इनमें शैक्षिक संस्थाएं खुल जाएं तो इनका ज्यादा अच्छा उपयोग हो सकता है। बुधवार की बैठक में इस मुद्दे पर भी मुतवल्लियों को राजी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed