फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam alleged Kalbe Javvad for selling waqf land

आजम का आरोप, 'जव्वाद ने बेची वक्फ की जमीन'

Fri, 08 Aug 2014 03:32 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Aug 2014 03:32 AM IST
विज्ञापन
azam alleged Kalbe Javvad for selling waqf land

शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद पर नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां के हमले लगातार जारी हैं। गुरुवार को उन्होंने कहा कि वक्फ विभाग की जानकारी में है कि धर्मगुरु ने मुतवल्ली रहते हुए आलमनगर के वक्फ सज्जादिया की 22 बीघा जमीन प्लॉटिंग करके बेची है और इसका पैसा कहां गया है?

विज्ञापन


मौलाना कल्बे जव्वाद का नाम लिए बिना आजम खां ने कहा कि वक्फ संपत्तियों के लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है तो ये तथाकथित धर्मगुरु परेशान क्यों हो रहे हैं। इसे कहते हैं चोर की दाढ़ी में तिनका।

विज्ञापन

जव्वाद, केसरिया महाशय

azam alleged Kalbe Javvad for selling waqf land

आजम ने धर्मगुरु पर आरएसएस और भाजपा के लोगों को घर में बुलाकर चाय-नाश्ता कराने का आरोप भी लगाया। आजम ने कहा कि ऐसे धर्मगुरु के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।

उन्होंने मौलाना जव्वाद को धर्म का चोला पहने वाले केसरिया महाशय की संज्ञा देते हुए कहा कि फासिस्ट ताकतों के ये सहयोगी मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।

आजम ने जव्वाद से अपील की है कि वे शिया वक्फ बोर्ड का चुनाव होने दें ताकि उन्हें अपनी हैसियत का पता लग सके। उन्हें अहसास हो जाए कि वे कहां खड़े हैं और वक्फ के लुटेरों का सुराग लग सके।

धर्मगुरू के बहनोई ने शिया जायदाद को लूटा

azam alleged Kalbe Javvad for selling waqf land

इसके पहले मंगलवार को आजम ने कल्बे जव्वाद के बारे में कहा कि ‘...वाह! धर्मगुरु, झोली में 14 मेंबर हैं नहीं और बने फिरते हैं ठेकेदार, जरा चुनाव होने दीजिए, फिर मालूम होगा कि धर्मगुरु के बहनोई ने शिया जायदादों को कितना लूटा है।

आजम खां ने जव्वाद पर कौम को बेचने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

चुनाव के लिए एक भी अच्छा आदमी नहीं

azam alleged Kalbe Javvad for selling waqf land

आजम ने कहा कि यदि धर्मगुरु के पास एक भी अच्छा व्यक्ति चुनाव लड़ाकर जिताने के लिए नहीं है तो ऐसे व्यक्ति को धर्मगुरु कहलाने का क्या अधिकार है?

उन्होंने मौलाना का नाम लिए बगैर कहा कि तथाकथित धर्मगुरु के बहनोई और चहेतों के अध्यक्ष रहते जितनी वक्फ जायदादों की लूट हुई, उतनी पहले कभी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed