{"_id":"674eea503c3e67023c0ab0a5","slug":"azad-samaj-party-protest-against-violence-in-sambhal-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: संभल हिंसा के विरोध में आसपा ने किया प्रदर्शन, बोले- न्यायिक जांच की मांग कर दोषियों को सजा दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: संभल हिंसा के विरोध में आसपा ने किया प्रदर्शन, बोले- न्यायिक जांच की मांग कर दोषियों को सजा दी जाए
Tue, 03 Dec 2024 08:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Dec 2024 08:58 PM IST
सार
आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने संभल में हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया और मामले की जांच न्यायिक आयोग से करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के नेता व कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
संभल हिंसा के विरोध में राजधानी लखनऊ में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने संभल हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की और कहा कि जो भी दोषी हैं उनको फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद को संभल जाने से रोका जा रहा है। इसका मतलब है कि सरकार कुछ छुपाने का प्रयास कर रही है। आखिर सरकार हम लोगों को वहां पर क्यों नहीं जाने दे रही है? आज हम लोगों ने यहां पर प्रदर्शन किया है। अगर जांच ठीक से नहीं होगी तो हम आगे और बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: आरएसएस ने निकाली जन आक्रोश रैली, चंपत राय बोले- सीधा हस्तक्षेप करे मोदी सरकार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी बोले- सरकार ने हस्तक्षेप नहीं किया तो पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश में भी साफ हो जाएंगे हिंदू
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। एक ऐसे समय में जब अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम नहीं किया जा रहा है बल्कि हिंसा हो रही है। हम मांग करते हैं कि मामले की न्यायिक आयोग से जांच करवाई जाए और हिंसा के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।