{"_id":"674ec6438a4d712e5d0ea487","slug":"chief-priest-of-shri-ram-janmabhoomi-satyendra-das-says-hindus-are-not-safe-in-bangladesh-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी बोले- सरकार हस्तक्षेप करे नहीं तो बांग्लादेश में भी हिंदुओं का सफाया हो जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी बोले- सरकार हस्तक्षेप करे नहीं तो बांग्लादेश में भी हिंदुओं का सफाया हो जाएगा
Tue, 03 Dec 2024 03:51 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, अयोध्या
एएनआई, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:51 PM IST
सार
रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि भारत सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए नहीं तो पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश से भी हिंदुओं का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण प्रभु के वकील पर हुए हमले को बेहद डरावना बताया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। हमें नहीं पता है कि वहां अब तक कितने हिंदुओं को मारा जा चुका है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश से भी हिंदुओं का सफाया हो जाएगा।
बता दें कि इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने सोमवार को दावा किया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के प्रमुख चेहरे चिन्मय कृष्ण दास प्रभु का बचाव करने वाले वकील रामेन रॉय पर क्रूरतापूर्वक हमला किया गया है। वह हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अस्पताल में अपने जीवन के लिए लड़ रहे हैं। दास ने कहा कि वकील रॉय की एकमात्र गलती अदालत में चिन्मय प्रभु का बचाव करना था।
बांग्लादेश सम्मिलिता सनातनी जागरण जोत के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को बीते सोमवार को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। वह एक रैली में भाग लेने के लिए चटोग्राम जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश की एक अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश से भी हिंदुओं का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
#WATCH | Ayodhya | On the attack on a lawyer defending Chinmoy Krishna Prabhu in Bangladesh, Chief Priest of Shri Ram Janmabhoomi Temple, Acharya Satyendra Das says, “We have no idea how many Hindus have been killed in Bangladesh. ...The situation is extremely frightening and no… pic.twitter.com/m9z6A6U9U3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 3, 2024