फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayushman scam: Role of hospitals suspicious

आयुष्मान घोटाला : अस्पतालों की भूमिका संदिग्ध, साचीज के कर्मी रडार पर

Wed, 11 Jun 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ayushman scam: Role of hospitals suspicious
लखनऊ। आयुष्मान योजना में 9.94 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में रहस्य गहरा गया है। पूरे प्रकरण में अस्पतालों की संलिप्तता का शक जताया जा रहा है। हजरतगंज पुलिस स्टेट एजेंसी साचीज के कर्मचारियों व अधिकारियों की सूची तैयार कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि किन लोगों ने ईमेल आईडी का दुरुपयोग कर राजस्व को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक, साचीज के नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव से प्रकरण से संबंधित कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं। स्टेट एजेंसी की ओर से भी जांच की जा रही है। गड़बड़ी कहां पर हुई, इसके बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये है मामला

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में घपला उजागर हुआ था। हजरतगंज थाने में स्टेट एजेंसी साचीज के नोडल अधिकारी की ओर से अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। छानबीन में एजेंसी के सीईओ, मैनेजर और लेखाधिकारी की ईमेल आईडी के दुरुपयोग और 39 अस्पतालों में 6239 लाभार्थियों के नाम से फर्जी भुगतान की बात सामने आई थी। पुलिस ने स्टेट एजेंसी से 39 अस्पतालों की सूची मांगी है। सूची मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही फर्जीवाड़ा करने वालों के बारे में जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed