Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayurvedic medicine effective in incurable diseases

Lucknow News: असाध्य बीमारियों में कारगर आयुर्वेद की दवा

Wed, 24 Sep 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic medicine effective in incurable diseases
आयुर्वेद दिवस पर हुआ कार्यक्रम।
लखनऊ। आयुर्वेद लोगों को स्वस्थ रखने की प्राचीन और प्रमाणित विधा है। महर्षि सुश्रुत ने शल्य चिकित्सा को करीब 5,000 वर्ष पहले ही प्रचारित किया था। आयुर्वेद में आहार-विहार, दिनचर्या और ऋतुचर्या का विशेष महत्व है। इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए हमें अपने भोजन में मोटे अनाज और प्राकृतिक आहार को अवश्य शामिल करना चाहिए। ये बातें आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने मंगलवार को टूड़ियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के महर्षि चरक सभागार में 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का उद्घाटन करते हुए कहीं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि हजारों वर्षों से नीम, तुलसी, गिलोय, भूमि आंवला, बबूल और मदार जैसी वनस्पतियां औषधि की तरह हमारे शरीर को निरोग रखती आई हैं। इनका प्रयोग शरीर को बिना किसी दुष्प्रभाव के लाभ पहुंचाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रथम बैच के छात्र और निदेशक आयुर्वेद से सेवानिवृत्त डॉ. केके ठकराल, पूर्व शिक्षक डॉ. एनडी मिश्र, डॉ. कमल सचदेवा तथा मुंबई से आए प्रो. कुलदीप कोहली को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का संदेश भी पढ़ा गया और आयुष देवशा पत्रिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. कुलदीप कोहली ने बताया कि पंचकर्म पद्धति से कई लाइलाज रोगों का उपचार संभव है। विदेशों में भी जोंक से इलाज लोकप्रिय हो रहा है, जो संक्रमित घावों को भरने में कारगर है। चिकनगुनिया से पीड़ित मरीजों के मांसपेशीय दर्द में पत्र पोटली स्वेदन राहत देता है, जबकि अनिद्रा, तनाव और अवसाद जैसी मानसिक बीमारियों में शिरोधारा अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है।

इस मौके पर प्रमुख सचिव रंजन कुमार, महानिदेशक चैत्रा वी., आयुष मिशन की निदेशक निशा अनंत और विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया भी मौजूद रहे।

आयुर्वेद दिवस पर हुआ कार्यक्रम।

आयुर्वेद दिवस पर हुआ कार्यक्रम।

आयुर्वेद दिवस पर हुआ कार्यक्रम।

आयुर्वेद दिवस पर हुआ कार्यक्रम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed