राम नगरी अयोध्या को रेलमार्ग से प्रमुख तीर्थ स्थलों व नगरों से जोड़ने की तैयारी, प्लान तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मार्ग से राम नगरी को देश के सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों और नगरों से जोड़ने के लिए अयोध्या रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने की तैयारी है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर सुझाव मांगे हैं।
हिंदुओं का प्रमुख धार्मिक स्थल होने के कारण देश-विदेश से तीर्थ यात्री अयोध्या आते हैं। यहां राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि होगी। पर्यटन विभाग का मानना है कि अयोध्या रेलवे स्टेशन सीमित शहरों से जुड़ा है। ऐसे में इस रेलवे स्टेशन का विस्तार और विकास के साथ अन्य शहरों से संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता है।
पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव को पत्र लिखकर अयोध्या के विजन प्लान के लिए सुझाव मांगे हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन के विकास और रेल संपर्क बढ़ाने के लिए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
योगी सरकार ने किया फोकस
प्रदेश सरकार ने अयोध्या को प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कई योजनाएं लागू की है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का तीर्थ स्थल और प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है।
रेलवे ने तैयार किया प्लान
रेलवे बोर्ड ने भी अयोध्या में रेलवे ट्रैक की क्षमता बढ़ाने, ट्रैक का विद्युतीकरण करने और रेलवे स्टेशन का पुनरुद्धार करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं भी लागू करने की योजना है।