{"_id":"67a33b7740dedb6555016760","slug":"ayodhya-voting-percentage-in-milkipur-going-higher-and-higher-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रहा मिल्कीपुर उपचुनाव का मतदान, दोपहर तीन बजे तक 57 प्रतिशत वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रहा मिल्कीपुर उपचुनाव का मतदान, दोपहर तीन बजे तक 57 प्रतिशत वोटिंग
Wed, 05 Feb 2025 03:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Feb 2025 03:56 PM IST
सार
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बंपर मतदान हो रहा है। दोपहर तीन बजे तक 57 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए बुधवार को हो रहा मतदान एक नया रिकार्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रहा है। दोपहर 3:00 बजे तक 57 फीसदी से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं। यदि इतने ही समय की तुलना वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से की जाए तो तब 51.84 फीसदी वोट ही पड़े थे।
विज्ञापन
इस तरह इस बार मतदान प्रतिशत काफी बढ़ गया है। वोटरों में खासा उल्लास है। युवाओं से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग मतदाता सभी वोट डालने के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई यह प्रक्रिया दोपहर 3:00 के बाद भी जारी है। मतदान शाम 5:00 बजे तक होगा। वर्ष 2022 में 59.95 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार मतदान इस आंकड़े को पार कर जाने के लिए आतुर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन