{"_id":"65a528e4aa52fcd3430fa6f6","slug":"ayodhya-uproar-while-visiting-congress-leaders-in-ram-temple-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: राम मंदिर में कांग्रेस नेताओं के दर्शन करते समय हंगामा, झंडा फाड़कर फेंकने पर भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: राम मंदिर में कांग्रेस नेताओं के दर्शन करते समय हंगामा, झंडा फाड़कर फेंकने पर भिड़े दो पक्ष
Tue, 16 Jan 2024 08:13 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 16 Jan 2024 08:13 AM IST
सार
अयोध्या राम मंदिर के बाहर कांग्रेसियों और दूसरे संगठनों से जुड़े लोगों के बीच झड़प हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत किया।
विज्ञापन
मंदिर के बाहर हुई झड़प।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या राम मंदिर के बाहर कांग्रेसियों और दूसरे संगठनों से जुड़े लोगों के बीच झड़प हो गई। ऐसी खबरें आ रही हैं कि झंडा और होर्डिंग लगाने को लेकर यह झड़प हुई। हालांकि मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका। सुरक्षा में लगे जवानों ने दोनों पक्षों को तितर-बितर कर दिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने जाने के दौरान बाहर एक कार्यकर्ता से कांग्रेसी झंडे को लेकर छीना-झपटी हुई। छीना झपटी करने वाले जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे। घटना शाम लगभग चार बजे की है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय सहित अन्य नेता सरयू स्नान करके राम लला का दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर में चले गए थे। इसी दौरान बाहर झंडा लेकर खड़े एक कार्यकर्ता के साथ कुछ लोगों की कहासुनी हुई।
झंडे की छीना झपटी शुरू हो गई। झंडे को लेकर खींचतान देर तक चली। यूपी एसएसएफ के जवानों ने पहुंचकर बीच बचाव किया। वहां के लोगों का कहना था कि कार्यकर्ता अमेठी जिले से यहां पहुंचा था। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने बताया कि सभी लोग राम लला के दर्शन के लिए गए थे इसी दौरान एक कार्यकर्ता के साथ झंडे को लेकर छीना झपटी हुई। लेकिन वह जिले का कार्यकर्ता नहीं है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन