फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Two prisoners escaped from Ayodhya jail by jumping the boundary.

UP: अयोध्या जेल से दो बंदी फरार मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक समेत सात निलंबित, बाउंड्री वॉल कूदकर भागे

Thu, 29 Jan 2026 12:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Jan 2026 12:02 PM IST
सार

मंडल कारागार में निरुद्ध दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दो बंदी बुधवार को फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक समेत सात अफसरों व कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
Ayodhya: Two prisoners escaped from Ayodhya jail by jumping the boundary.
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अयोध्या जिला जेल से दो बंदियों के फरार होने के मामले में जेल अधीक्षक समेत सात अफसरों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


अमेठी निवासी गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज व सुल्तानपुर का शेर अली हत्या के प्रयास के मामले में अयोध्या जेल में बंद थे। बुधवार रात दोनो बंदी फरार हो गए। डीजी जेल पीसी मीणा ने बताया कि मामले में जेल के वरिष्ठ अधीक्षक यूपी मिश्रा, जेलर जेके यादव व डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी व एक हेड वार्डर व तीन वार्डर निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अगले छह महीने में 40 फीसदी तक सस्ती होगी पैथोलॉजी जांच, मरीजों को सस्ती दवाओं की तरह सस्ती जांच भी मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एकेटीयू में मंथन: 'एआई का गलत इस्तेमाल करने वाले हों दंडित', राज्यपाल ने AI मंथन में दिए अपने सुझाव


ये है पूरा मामला: मंडल कारागार में निरुद्ध दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दो बंदी बुधवार को फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। घटना के बाद से जेल परिसर में हलचल मच गई है। उच्च अधिकारी अन्य बंदियों से पूछताछ और जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

अमेठी के मुसाफिरखाना निवासी गोलू अग्रहरि और सुल्तानपुर के करौदीकला, अमरेमऊ निवासी शेर अली बुधवार को तन्हाई की बैरक तोड़कर बाहर आए और बाउंड्री कूदकर भाग गए। इसकी जानकारी जेल प्रशासन को मिली तो अफरातफरी मच गई।

जेल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। दोनों आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीम लगाई गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed