फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Two friends drowned in the river after the boat capsized

Ayodhya: नाव पलटने से नदी में डूबे दो दोस्त, किशोर की मौत व दूसरे की तलाश जारी

Fri, 15 Aug 2025 04:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, पटरंगा/मवई(अयोध्या)
अमर उजाला नेटवर्क, पटरंगा/मवई(अयोध्या) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Aug 2025 04:38 PM IST
सार

अयोध्या जिले के मवई एक गांव में दो दोस्त नाव पलटने से नदी में डूब गए। एक की मौत हो गई व दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Ayodhya: Two friends drowned in the river after the boat capsized
नाव पलटने से हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाबा बाजार थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में दो की कल्याणी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 18 वर्षीय सुमित कुमार यादव और 14 वर्षीय घनश्याम यादव शामिल हैं। घनश्याम का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि सुमित की तलाश जारी है।

विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब दोनों दोस्त पड़ोसी गांव अनार पट्टी में क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे थे। नदी किनारे स्थित मैदान से वापसी के दौरान वे एक खड़ी नाव पर बैठे। इसी दौरान द्वारिकापुर मल्लाहन पुरवा गांव के समीप नाव पलट गई और दोनों नदी में डूब गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने एनडीआरएफ टीम और गोताखोरों को तलाश कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक ने पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्राम प्रधान हिमांशु निषाद, तेज तिवारी, किशोरी लाल भारती व निर्मल शर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मौके पर रुदौली सीओ आशीष निगम, मवई थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल और बाबा बाजार थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद सहित पुलिस बल मौजूद है। एनडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से दूसरे शव की तलाश में जुटी है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed