{"_id":"6805ec77f2b4e5886600b3a7","slug":"ayodhya-truck-overturned-on-the-highway-several-quintals-of-straw-scattered-on-the-road-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: हाईवे पर ट्रक पलटा, कई कुंतल भूसा सड़क पर बिखरा, लंबा जाम लगने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: हाईवे पर ट्रक पलटा, कई कुंतल भूसा सड़क पर बिखरा, लंबा जाम लगने से लोग परेशान
Mon, 21 Apr 2025 12:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:35 PM IST
सार
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर भूसा लदा ट्रक पलट जाने से हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भीषण गर्मी में लोग जाम से परेशान हो गए।
विज्ञापन
हाईवे पर पलटा भूसा लदा ट्रक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर रौनाही के मंगलसी चौराहे के पास भूसा लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसके चलते ट्रक में लदा कई कुंतल भूसा हाईवे पर बिखर गया। ट्रक और भूसा के गिरने से हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
हाईवे की एक लेन जाम होने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। रौनाही पुलिस क्रेन की मदद से ट्रक और भूसा को हटवाने में जुटी हुई है। हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी हुई है। कई घंटे से गर्मी में जाम में फंसे लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
रौनाही थानाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 9:45 बजे के करीब ट्रक पलटने की घटना हुई है। इस समय क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। हाईवे की एक लेन पर जाम लगा हुआ है। जबकि दूसरी लेन पर आवागमन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन