{"_id":"619f92f583570d109563e546","slug":"ayodhya-traders-will-be-imprisoned-indefinitely-from-29-in-protest-against-road-widening-said-first-establish-then-be-displaced","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : सड़क चौड़ीकरण के विरोध में 29 से बेमियादी बंदी करेंगे व्यापारी, बोले- पहले स्थापित करें फिर विस्थापित किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : सड़क चौड़ीकरण के विरोध में 29 से बेमियादी बंदी करेंगे व्यापारी, बोले- पहले स्थापित करें फिर विस्थापित किया जाए
Thu, 25 Nov 2021 07:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:13 PM IST
सार
बैठक में संबोधित करते हुए शक्ति जायसवाल ने कहा कि प्रशासन से मांग है कि पहले हम लोगों को स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौड़ीकरण के विरोध में अयोध्या के व्यापारियों ने बैठक कर सर्वसम्मति से 29 नवंबर से बेमियादी बाजार बंदी का निर्णय लिया है। बैठक में संबोधित करते हुए शक्ति जायसवाल ने कहा कि प्रशासन से मांग है कि पहले हम लोगों को स्थापित किया जाए। उसके बाद विस्थापित करने का कार्य किया जाय।
विज्ञापन
अमित मोदनवाल ने कहा कि सुंदरीकरण के नाम पर हम लोगों को जबरदस्ती उजाड़ा जा रहा है। श्रवण पांडेय व रामचंद्र यादव ने कहा बेमियादी बंदी ही हम लोगों के पास आखिरी विकल्प बचा है। रामनरेश जायसवाल ने कहा राम जन्मभूमि जाने के छह अन्य रास्ते हैं। इन रास्तों को चालू करके हजारों व्यापारियों को उजड़ने से बचाया जा सकता। रामनारायण मौर्या ने कहा अफीम कोठी से ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा होते हुए राजघाट तक छह लेन बनाकर भीड़ को बांटा जा सकता है। अनुपम मिश्रा ने कहा शहर में पार्किंग की उचित व्यवस्था जाम से निजात दिला सकती है। बैठक में नंद कुमार गुप्ता, अमित मोदनवाल, राकेश यादव, शशांक मोदनवाल, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन