फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ayodhya to become world heritage city.

वर्ल्ड हेरिटेज सिटी बनेगी अयोध्या, यूनेस्को के सात मानकों पर खरी उतरी रामनगरी

Mon, 23 Apr 2018 01:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Mon, 23 Apr 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
ayodhya to become world heritage city.
सरयू के घाटों का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

रामनगरी अयोध्या को विश्व धरोहर के तौर पर प्रतिष्ठित करने को लेकर कवायद तेज हो गई है। अयोध्या यूनेस्को द्वारा निर्धारित 10 में से सात मानकों पर खरी उतरी है। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार करने का कार्य अंतिम दौर में है। जिसकी मॉनीटरिंग अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित कर रहे हैं। उनका मानना है कि अगर ऐसा हुआ तो अहमदाबाद के बाद अयोध्या वर्ल्ड हेरिटेज सिटी में शामिल होने वाला देश का दूसरा शहर होगा।

विज्ञापन


अयोध्या धार्मिक आस्था का केंद्र होने के अलावा कई पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की गवाह भी है। कनक भवन, हनुमानगढ़ी और बाल्मीकि रामायण भवन जैसे मंदिर यूनेस्को के मानक के अनुरूप हैं। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ मूमेंट्स एंड साइट के सदस्य सर्वेश कुमार बताते हैं कि सरयू के जमथरा घाट से लेकर संत तुलसीदास घाट तक सर्वे के दौरान सेटेलाइट से अयोध्या का जो भू-दृश्य प्राप्त हुआ है वह नौकी की शक्ल में है। परिस्थिति तंत्र व जैव विविधता के फलक पर रामनगरी की अनदेखी करना कठिन है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित के निर्देशन में डोजियर तैयार किया जा रहा है। अयोध्या के सरयू घाट व घाट से सटे मंदिरों तथा रामकोट क्षेत्र के करीब 30 स्थलों का अध्ययन किया गया है। इनमें से किसी एक स्थल को विश्व धरोहर घोषित करने के लिए नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित बताते हैं कि वर्ल्ड हेरिटेज सिटी के लिए सर्वे पूर्ण हो चुका है। शीघ्र ही डोजियर तैयार कर इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगी। इसको लेकर अक्तूबर माह में एक बैठक भी होनी जा रही है। सर्वे रिपोर्ट तैयार हो जाने के बाद यूनेस्को की एक टीम अयोध्या आएगी और विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर सत्यापन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed