Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Timings for visiting Ram Lalla have been extended due to the large crowds of devotees during the Pan

अयोध्या: बढ़ाया गया रामलला के दर्शन करने का समय, पंचकोसी परिक्रमा में भक्तों की भीड़ के चलते फैसला

Tue, 17 Nov 2026 10:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 17 Nov 2026 10:39 PM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में रामलला के दर्शन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। 22 नवंबर तक रामलला भक्तों को रात 11 बजे तक दर्शन दे सकेंगे। 

विज्ञापन
Ayodhya: Timings for visiting Ram Lalla have been extended due to the large crowds of devotees during the Pan
बदला गया रामलला दर्शन का समय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन का समय एक घंटे बढ़ा दिया है। अब श्रद्धालु रात 11 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। नई व्यवस्था 18 नवंबर से 22 नवंबर तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


ट्रस्ट की ओर से जारी व्यवस्था के अनुसार, पहले रात 8:45 बजे मुख्य द्वार से दर्शन के लिए प्रवेश बंद कर दिया जाता था। अब रात 8:45 बजे भोग और सायंकालीन आरती के लिए दर्शन रोके जाएंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे से फिर प्रवेश शुरू होगा, जो रात 11 बजे तक जारी रहेगा। इस तरह श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा।
विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (सेवानिवृत्त) ने इस संबंध में ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) को सूचना दे दी है। साथ ही नई व्यवस्था के अनुरूप दर्शन और सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। परिक्रमा के साथ श्रद्धालु रामलला के दर्शन भी करना चाहते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर में भीड़ का दबाव बढ़ने की आशंका है। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन उपलब्ध कराने और भीड़ का बेहतर प्रबंधन करने के उद्देश्य से दर्शन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।


गौरतलब है कि 14 कोसी परिक्रमा 17-18 नवंबर की मध्यरात्रि 1:20 बजे शुरू होगी। इसका समापन 20 नवंबर को सुबह 2:55 बजे होगा। परिक्रमा के दौरान अयोध्या में चार दिनों तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रस्ट ने दर्शन व्यवस्था में यह बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed