फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Time for Ramlala Darshan changed, now doors will open at 6 am, temple will be open for 15 hours daily

Ayodhya : बदल गया रामलला के दर्शन का समय, कल से सुबह छह बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे पट

Wed, 05 Feb 2025 06:54 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 05 Feb 2025 06:54 AM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में रामलला दर्शन के समय में फिर बदलाव हुआ है। राम मंदिर ट्रस्ट ने छह फरवरी से मंदिर के बदले समय की घोषणा की है।

विज्ञापन
Ayodhya: Time for Ramlala Darshan changed, now doors will open at 6 am, temple will be open for 15 hours daily
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामलला की दर्शन अवधि में छह फरवरी से एक बार फिर बदलाव किया गया है। मंदिर छह फरवरी से सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुलेगा। रोजाना 15 घंटे तक मंदिर खुला रहेगा। रात 10 बजे शयन आरती होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रयागराज कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते राम मंदिर की दर्शन अवधि में बदलाव किया था। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सके, इसलिए राम मंदिर की दर्शन अवधि बढ़ाकर 18 घंटे कर दी गई थी। 

विज्ञापन


अभी तक मंदिर सुबह पांच बजे से रात 11:00 तक खुल रहा है। अब श्रद्धालुओं की भीड़ घट रही है इसलिए छह फरवरी से दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया गया है। सुबह 4:00 बजे मंगला आरती होगी। इसके बाद मंदिर का पट बंद कर दिया जाएगा। फिर सुबह छह बजे श्रृंगार आरती होगी। छह बजे से ही राम मंदिर में दर्शन भी शुरु हो जाएगा। 
विज्ञापन


दर्शन लगातार रात नौ बजे तक चलता रहेगा। इस बीच शाम सात बजे शयन आरती के लिए मंदिर का पट 15 मिनट के लिए बंद किया जाएगा। रात नौ बजे के बाद राम मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं होगा। जो श्रद्धालु राम मंदिर में मौजूद रहेंगे उन श्रद्धालुओं को दर्शन दिया जाएगा। रात 10:00 बजे रामलला की शयन आरती के बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed