फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Three died and many injured in an accident on Ayodhya Lucknow highway.

Ayodhya: सड़क हादसे में दो युवतियों समेत तीन की मौत और 15 घायल, ट्रेला मोड़ने के दौरान हुआ हादसा

Fri, 15 Nov 2024 10:57 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Nov 2024 10:57 AM IST
सार

अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Ayodhya: Three died and many injured in an accident on Ayodhya Lucknow highway.
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले की रुदौली कोतवाली के भेलसर पुलिस चौकी के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कुढ़ासादात कट से ट्रेला मोड़ने के दौरान तीन वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। इसमें दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह लगभग 5.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कुढ़ासादात के पास बने कट से ट्रेलर  अयोध्या की ओर मोड़ने के दौरान लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही कार चालक ने कार को रोकने का प्रयास किया। उसी के पीछे टेंपो ट्रैवलर ने जोरदार टक्कर मार दी। कार, ट्रेलर में जा घुसी। तीनों वाहन आपस में टकरा गए। ग्रामीणों ने भीषण सड़क हादसे की जानकारी रुदौली पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर रुदौली कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य व भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी पहुंच गए। तब तक कार चला रहे हुसैन (30) पुत्र अलीरजा निवासी ग्राम सेमरी थाना रामपुर कारखाना, जनपद देवरिया, कार में सवार रचना (25) पुत्री धर्मवीर निवासी मरुआ मढ़हा, उमर्दा, जनपद कन्नौज, उपासना (24 ) पुत्री राकेश सिंह निवासी भदुरिया लोहागढ़, जनपद कन्नौज की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में सवार गंभीर रूप से घायल स्नेहा व नीतू सहित टेंपो ट्रैवलर में सवार डेढ़ दर्जन घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी रूदौली में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने कार सवार स्नेहा व नीतू की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर, अयोध्या रेफर कर दिया। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed