फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: The top of the Ram temple is being decorated with gold, the door being installed on the first floor w

Ayodhya: स्वर्ण मंडित हो रहा राम मंदिर का शिखर, प्रथम तल पर लग रहा दरवाजा भी होगा स्वर्ण मंडित

Thu, 01 May 2025 11:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 May 2025 11:39 PM IST
सार

अयोध्या में बन रहा भगवान श्रीराम के मंदिर का शिखर स्वर्ण मंडित होगा। इसके प्रथम तल का दरवाजा भी स्वर्ण मंडित होगा। जून में प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना होगी।

विज्ञापन
Ayodhya: The top of the Ram temple is being decorated with gold, the door being installed on the first floor w
शिखर पर चढ़ाई गई तांबे की परत व प्रथम तल के दरवाजे को लेकर जाते निर्माण में लगे लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर के शिखर के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। राम मंदिर के शिखर को स्वर्ण मंडित किया जा रहा है। शिखर पर स्थापित तीन फुट ऊंचे कलश पर भी सोने की परत चढ़ाई जाएगी। इसी के साथ राम मंदिर के प्रथम तल पर दरवाजे लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जानी है। जून के प्रथम सप्ताह में राम दरबार की स्थापना होगी।

विज्ञापन


राम मंदिर के शिखर के ऊपरी हिस्से को स्वर्ण मंडित किया जाना है। इसके लिए शिखर पर तांबे की परत चढ़ाई जा चुकी है। जल्द ही इस पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। राम मंदिर का संपूर्ण शिखर स्वर्ण मंडित नहीं होगा बल्कि केवल 10 फुट ऊंचाई तक शिखर को सोने से जड़ा जाएगा। राम मंदिर का शिखर 161 फुट की ऊंचाई पर निर्मित है। इससे पहले राम मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे को स्वर्ण मंडित किया जा चुका है। रामलला जिस सिंहासन पर विराजमान हैं वह भी सोने से जड़ित है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम बोले- जाति जनगणना की घोषणा से अखिलेश-राहुल की नींद उड़ी, अब गोली खाकर सोना पड़ रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जाति जनगणना पर अखिलेश यादव बोले- 90 फीसदी पीडीए की एकजुटता मतलब सौ फीसदी जीत


इसी क्रम में अब राम मंदिर के प्रथम तल पर स्वर्ण मंडित दरवाजे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रथम तल के छह दरवाजों पर 18 किलोग्राम सोना लगाया जा रहा है। हर दरवाजे पर तीन किलोग्राम सोना लगाया जाएगा। मुख्य कलश और राम दरबार के सिंहासन को भी स्वर्ण मंडित किया जाएगा। यह दरवाजे सागौन की लकड़ी से निर्मित हैं। इनकी आयु करीब एक हजार साल बताई जा रही है। प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जानी है। राम दरबार की मूर्ति बनकर तैयार है। 15 मई तक मूर्ति के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। गंगा दशहरा पर राम दरबार सहित सप्त मंडपम व परकोटा के मंदिरों में स्थापित होने वाली मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

राम मंदिर में लगने हैं कुल 42 दरवाजे
- राम मंदिर के प्रथम तल पर लगने वाला दरवाजा 12 फुट ऊंचा और आठ फुट चौड़ा होगा। राम मंदिर में कुल 42 दरवाजे लगने हैं। गर्भगृह में 14 दरवाजे लग गए हैं। प्रथम तल पर 14 दरवाजे लगाए जाने हैं। प्रथम तल के गर्भगृह का दरवाजा स्वर्ण मंडित होगा। इसी तरह दूसरे तल पर भी 14 दरवाजे लगाए जाएंगे। इन दरवाजों पर नक्काशी की गई है। दरवाजों पर दो हाथी कमल के पुष्प पर जल की वर्षा करते दिखेंगे। दरवाजे के दोनों ओर जय-विजय के प्रतीक बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed