{"_id":"67adfb05682a3be0d30ee2d6","slug":"ayodhya-the-number-of-devotees-who-visited-on-magh-purnima-made-a-record-the-temple-remained-open-till-1-o-c-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: माघ पूर्णिमा पर दर्शन करने वालों भक्तों की संख्या ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार रात एक बजे तक खुला मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: माघ पूर्णिमा पर दर्शन करने वालों भक्तों की संख्या ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार रात एक बजे तक खुला मंदिर
Thu, 13 Feb 2025 07:46 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 13 Feb 2025 07:46 PM IST
सार
Ram temple darshan: माघ पूर्णिमा के मौके पर भक्तों की अपार भीड़ अयोध्या पहुंची। रात में एक बजे तक मंदिर खुला रहा। चार लाख से अधिक भक्तों ने यहां प्रभु के दर्शन किए।
विज्ञापन
अयोध्या में भारी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन की जबरदस्त ललक दिख रही है। माघ पूर्णिमा पर रामलला के दर्शन का नया कीर्तिमान बन गया। बुधवार को इतनी भीड़ उमड़ी कि मंदिर रात एक बजे तक खोलना पड़ा। ट्रस्ट की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 4़ 50 लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए। इससे पहले 26 जनवरी 2024 को चार लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई थी।
विज्ञापन
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पिछले साल 22 जनवरी को हुई थी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए राममंदिर पहली बार 26 जनवरी को खोला गया था। अपने आराध्य को भव्य महल में निहारने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंच गए थे। 26 जनवरी को चार लाख श्रद्धालु रामलला के दरबार में पहुंचे थे, यह अब तक एक दिन में रामलला के दर्शन का सबसे बड़ी संख्या थी।
विज्ञापन
प्रयागराज कुंभ से आ रहे श्रद्धालुओं के पलट प्रवाह ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात मंदिर को एक बजे तक खोलना पड़ा। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की निगरानी में देर रात तक जुटे रहे। राममंदिर के एक पुजारी ने बताया कि आज से पहले राममंदिर में कभी ऐसी भीड़ नहीं उमड़ी थी। वहीं भीड़ नियंत्रण के लिए गेट नंबर तीन के पास के सभी रास्ते खोल दिए गए हैं। गेट नंबर तीन के एक मार्ग से अभी तक श्रद्धालुओं की निकासी हो रही थी जबकि एक मार्ग निर्माण कार्य के चलते बंद था।
विज्ञापन
बुधवार को भीड़ नियंत्रित करने के लिए यह मार्ग भी खोल दिया गया। यह रास्ता श्रद्धालु सुविधा केंद्र (पीएफसी) सप्तऋषि मंदिर और कुबेर टीला के समीप से होते हुए श्रीराम अस्पताल के आगे टेढ़ी बाजार की ओर निकलता है। निकास की पहले वाली व्यवस्था भी यथावत है। यह निकास मार्ग जहां रामपथ पर निकलता है वहां से अशोक सिंघल फाउंडेशन के नेत्र चिकित्सालय होते हुए रेलवे स्टेशन का रास्ता है।