फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya structure demolition case: Chairs placed in court corridors for accused leaders

अयोध्या ढांचा ध्वंस मामला : आरोपी नेताओं के लिए अदालत के गलियारे में लगाईं कुर्सियां

Tue, 29 Sep 2020 09:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya structure demolition case: Chairs placed in court corridors for accused leaders
अयोध्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या ढांचा ध्वंस मामले में बुधवार को आने वाले फैसले को लेकर कैसरबाग स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में मंगलवार को दिनभर तैयारियां चलीं। इस मामले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती और विनय कटियार जैसे भाजपा के दिग्गज नेता आरोपी हैं। न्यायालय ने ऐतिहासिक मामले में निर्णय सुनाते वक्त सभी आरोपियों को मौजूद रहने के लिए कहा है। कोर्ट रूम में इतनी जगह नहीं है, इसलिए बाहर गलियारे में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए करीब 50 कुर्सियां लगवाई गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि न्यायालय परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए 1000 पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी, एटीएस और बम डिस्पोजल स्क्वॉयड को तैनात किया गया है। विशेष न्यायालय त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से न्यायालय परिसर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। विशेष न्यायालय में वकीलों के अलावा किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। मीडिया के लिए गैलरी बनाई गई है। मीडियाकर्मी कैसरबाग से कोर्ट जाने वाले मार्ग से गैलरी तक पहुंचेंगे। स्वास्थ्य भवन वाला रास्ता आरोपियों और पुलिस अधिकारियों के लिए रहेगा।
विज्ञापन

सीबीआई की चार्जशीट में आरोपी

1 बाला साहेब ठाकरे
2 लालकृष्ण आडवाणी
3 मुरली मनोहर जोशी
4 पवन कुमार पाण्डेय
5 ब्रजभूषणशरण सिंह
6 उमाभारती
7 कल्याण सिंह
8 अशोक सिंहल
9 गिरिराज किशोर
10 मोरेश्वर सावे
11 जय भगवान गोपल
12 साध्वी ऋतम्म्म्भरा
13 साक्षी महाराज
14 सतीश प्रधान
15 विष्णु हरि डालमिया
16 विनोद कुमार वत्स
17 रामचन्द्र खत्री
18 सुधीर कक्कड़
19 संतोष दुबे
20 अमरनाथ गोपाल
21 प्रकाश शर्मा
22 जयभान सिंह पवैया
23 धमेन्द्र सिंह गुर्जर
24 रामनरायण दास
25 रामजी गुप्ता
26 लल्लू सिंह
27 चंपत राय बंसल
28 कमलेश त्रिपाठी
29 गांधी यादव
30 ओम प्रकाश पाण्डेय
31 लक्ष्मी नरायण दास
32 विनय कुमार राय
33 हरगोविन्द सिंह
34 विजय बहादुर सिंह
35 नवीन भाई शुक्ला
36 रमेश प्रताप सिंह
37 आचार्य धमेन्द्र देव
38 आर.एन. श्रीवास्तव
39 डी.बी. राय
40 महन्त अवैधनाथ
41 राम विलास वेदान्ती
42 धर्मदास
43 महन्त नृत्यगोपाल दास
44 महामण्डलेश्वर जगदीश मुनि महाराज
45 बैकुण्डलाल शर्मा
46 परमहंस रामचन्द्र दास
47 सतीश कुमार नागर
48 विनय कटियार
49 विजय राजे सिंधिया (मृत)

दौरान विचारण मृत हुए आरोपी
1 बाला साहेब ठाकरे
2 अशोक सिंहल
3 गिरिराज किशोर
4 विष्णु हरि डालमिया
5 मोरेश्वर सावे
6 रामनरायण दास
7 महामण्डलेश्वर जगदीश मुनि महाराज
8 विनोद कुमार वत्स
9 लक्ष्मी नरायण दास महात्यागी
10 रमेश प्रताप सिंह
11 पूर्व एसएसपी डी.बी. राय
12 महन्त अवैधनाथ
13 बैकुण्डलाल शर्मा
14 परमहंस रामचन्द्र दास
15 डा. सतीश कुमार नागर
16 हरगोविन्द सिंह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed