फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: STF Haryana reached Majnai with suspected terrorist Abdul Rehman, conducted a thorough search in the

अयोध्या: संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को मजनाई लेकर पहुंची एसटीएफ हरियाणा, घर में की गहन छानबीन

Mon, 10 Mar 2025 05:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 10 Mar 2025 05:34 AM IST
सार

Suspected terrorist Abdul Rehman: हरियाणा में हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को लेकर हरियाणा एसटीएफ रविवार को उसके मजनाई स्थित घर पहुंची।
 

विज्ञापन
Ayodhya: STF Haryana reached Majnai with suspected terrorist Abdul Rehman, conducted a thorough search in the
अब्दुल रहमान के घर पहुंची एसटीएफ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 हरियाणा में हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को लेकर हरियाणा एसटीएफ रविवार को उसके मजनाई स्थित घर पहुंची। इस दौरान उसे अकेले कमरे में ले जाया गया और छानबीन के बाद इनायतनगर थाने में उससे कई घंटे पूछताछ हुई। हालांकि इस मामले में जिले की पुलिस किसी भी जानकारी से इंकार कर रही है।

विज्ञापन


इनायतनगर थाना क्षेत्र के मजनाई निवासी अबू बकर के पुत्र को हरियाणा एसटीएफ ने पलवल से गिरफ्तार किया था। उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे, जिससे श्रीराम मंदिर पर हमले का दावा किया गया था। एसटीएफ ने पूर्व में संदिग्ध आतंकी के पिता अबू बकर व परिजनों से भी पूछताछ की थी। इस बीच रविवार की शाम करीब 04:30 बजे एसटीएफ की टीम सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी के साथ अचानक मजनाई पहुंची और सीधे अब्दुल के घर में गई। परिवार के अन्य लोगों को वहीं रोक दिया गया।
विज्ञापन


अब्दुल के कमरे में जाकर छानबीन और जांच-पड़ताल के बाद एसटीएफ की टीम उसे लेकर बाहर निकली और उसके पिता अबू बकर को भी वाहन में बैठा लिया। इसके बाद वह इनायतनगर थाने पहुंचे और दोनों से पूछताछ की। माना जा रहा कि टीमों ने अब्दुल के लोकल नेटवर्क को लेकर पड़ताल की। आतंकियों से उसके कनेक्शन, उनसे बातचीत के आधार, फंडिंग, आतंक की ट्रेनिंग समेत अन्य के बारे में सुराग खंगाले गए। उसके पिता व परिजनों के फोन से मिली जानकारियों को भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल की मां यासमीन ने बताया कि पुलिस के लोग आए थे। अब्दुल को लेकर घर में घुसे थे और कुछ खोज रहे थे। उसके पिता को भी साथ ले गए हैं। घर से कोई सामान नहीं ले गए हैं। अचानक एसटीएफ व पुलिस फोर्स पहुंचने से मोहल्ले के लोग सहमे रहे। फोर्स के वापस जाने के बाद भी सन्नाटा पसरा रहा। एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि एसटीएफ हरियाणा की टीम आई है। स्थानीय पुलिस उनके सहयोग में लगाई गई है। इस मामले का स्थानीय स्तर से कोई जुड़ाव नहीं मिला है, इसलिए अधिक जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed