फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Seeing the huge crowd, CM Yogi himself took command, told the people to have darshan of the Lord with

अयोध्या: भारी भीड़ को देखते हुए सीएम योगी ने खुद संभाली कमान, लोगों से कहा- आपस में धक्का-मुक्की न करें

Tue, 23 Jan 2024 06:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 23 Jan 2024 06:41 PM IST
सार

प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सीएम योगी ने खुद ही कमान संभाल ली।उन्होंने मंदिर पहुंचे भक्तों को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Ayodhya: Seeing the huge crowd, CM Yogi himself took command, told the people to have darshan of the Lord with
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों रामभक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच गए। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इन्हें नियंत्रित करने के लिए खुद यहां आकर मोर्चा संभालना पड़ा। उन्होंने पहले हेलीकाप्टर से रामजन्मभूमि व राम पथ का हवाई सर्वेक्षण किया और फिर राम मंदिर पहुंचे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से श्रद्धालुओं को संबोधित कर धैर्य बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन


मंगलवार को सीएम योगी को प्रशासन और मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए अनुमान से बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए हैं। इसके बाद उन्होंने तत्काल प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को रामनगरी में व्यवस्था को सुचारू करने का निर्देश देते हुए रवाना किया। दोपहर में यहां पहुंचे दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार और एसएसपी राजकरण नय्यर से भीड़ नियंत्रण के उपायों पर मंत्रणा कर आनन-फानन में उन्हें प्रभावी कराया।
विज्ञापन


इसके बाद शाम सवा चार बजे के करीब खुद सीएम योगी भी रामनगरी पहुंच गए। पहले उन्होंने अयोध्या धाम का हवाई सर्वेक्षण कर रामजन्मभूमि पथ और राम पथ पर मौजूद भीड़ का आंकलन किया। इसके बाद उनका हेलीकाप्टर साकेत कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह सीधे राम मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए प्रभावी की गई व्यवस्था को परखा। प्रमुख सचिव गृह और डीजी एलओ से भी इस बारे में रिपोर्ट ली। साथ ही सभी रामभक्तों को बिना किसी अवरोध व व्यवधान के सुव्यवस्थित दर्शन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से राम मंदिर और अयोध्या धाम में मौजूद रामभक्तों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन के लिए यहां आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत है। आप सभी धैर्य और संयम बनाए रखें। कोई भी हड़बड़ाए न, धक्का-मुक्की न करें। लाइन में लगकर प्रशासन और पुलिस के अनुरोध को स्वीकार करते हुए अपनी बारी का इंतजार करें। सभी को दर्शन मिलेगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्था कर रखी है। 


सीएम के संबोधन को एड्रेस सिस्टम के माध्यम से बार-बार प्रसारित किया जाता रहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को भी प्रसारित किया गया। यह अपील उन्होंने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुई जनसभा में देशवासियों से की थी। इसमें पीएम मोदी ने रामभक्तों से 22 जनवरी को अयोध्या न आने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed