Ayodhya: अबूधाबी में फंसे संत सकुशल अयोध्या लौटे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, पूर्व सांसद भी पहुंचे
खाड़ी देशों में तनावपूर्ण हालात के चलते अबूधाबी में फंसे संत जब अयोध्या पहुंचे तो एयरपोर्ट पर अनेक संतों व भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दशरथ महल बड़ा स्थान के महंत बिंदुगद्याचार्य और महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज अबूधाबी में एक सप्ताह तक फंसे रहने के बाद सकुशल अयोध्या लौट आए हैं। उनके सुरक्षित लौटने की खबर से संत समाज और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है।
बुधवार सुबह महर्षि एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, रसिक पीठ के आचार्य महंत जनमेजय शरण तथा महंत हेमंत दास सहित अनेक संतों और भक्तों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
ये भी पढ़ें - तिहाड़ जेल से छूटने के बाद अमेठी पहुंचे एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष, एआई समिट के दौरान किया था प्रदर्शन
ये भी पढ़ें - 55 रुपये के लिए होली के दिन बहा खून, आधा दर्जन जख्मी और एक की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार, महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज 27 फरवरी को अबूधाबी स्थित स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के कारण खाड़ी क्षेत्र में हालात बिगड़ गए और कई उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी गई। इसके चलते उनकी 2 मार्च को प्रस्तावित भारत वापसी संभव नहीं हो सकी और वे वहीं रुकने को विवश हो गए।
महाराज के विदेश में फंसे होने की खबर से अयोध्या के संत समाज और उनके अनुयायियों में चिंता का माहौल बन गया था। उनकी सकुशल वापसी के लिए अयोध्या में कई स्थानों पर हवन, पूजन और यज्ञ का आयोजन कर विश्वशांति तथा उनकी सुरक्षा की कामना की गई। बाद में हालात सामान्य होने पर 4 मार्च से हवाई सेवाएं दोबारा शुरू हुईं। इसके बाद महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य महाराज भारत के लिए रवाना हुए और सकुशल अयोध्या पहुंच गए। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.