विमान हादसा: अयोध्या के मेडिकल छात्र को आईं गंभीर चोटें, घटना के समय मेस में कर रहे थे भोजन
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में अयोध्या का एक छात्र भी घायल हो गया है जिस समय विमान हॉस्टल की इमारत पर गिरा छात्र मेस में खाना खा रहा था।
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसे में अयोध्या के मेडिकल छात्र अक्षत जायसवाल को गंभीर चोटें आई हैं। अक्षत बीजे मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। हादसे के समय मेडिकल कॉलेज के मेस में साथियों के साथ दोपहर का भोजन कर रहे थे। उसी समय एयर इंडिया का विमान उस बिल्डिंग पर आ गिरा। अक्षत के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
अक्षत अयोध्या शहर के देवकाली स्थित भीखापुर के रहने वाले हैं। हादसे के बाद उनके पिता राजेश जायसवाल और अन्य परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। अक्षत जायसवाल के पड़ोसियों ने बताया कि अक्षत होनहार छात्र हैं और अहमदाबाद में एमबीबीएस कर रहे हैं। बहुत दुखद सूचना है, जो भी इस हादसे में जान गवां बैठे हैं, उनके लिए संवेदना है। रामलला अपने चरणों में सभी को स्थान दें और जो घायल हैं, वह सभी जल्द स्वस्थ हों।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.