{"_id":"6182ae449d93ee5d3a72b452","slug":"ayodhya-residents-rush-to-get-glimpse-of-ram-deputy-cm-seen-in-the-role-of-bharat-in-the-morning-cm-yogi-in-the-role-of-vashistha-in-the-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम की झलक पाने को दौड़ पड़े अयोध्यावासी : सुबह भरत की भूमिका में दिखे डिप्टी सीएम तो, शाम को वशिष्ठ की भूमिका में सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम की झलक पाने को दौड़ पड़े अयोध्यावासी : सुबह भरत की भूमिका में दिखे डिप्टी सीएम तो, शाम को वशिष्ठ की भूमिका में सीएम योगी
Thu, 04 Nov 2021 01:08 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
धीरेंद्र सिंह, अमर उजाला, अयोध्या
धीरेंद्र सिंह, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:08 AM IST
सार
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि राम की एक झलक पाने के लिए आज के ही दिन समूची अयोध्या पलक पांवड़े बिछाए बैठी थी, भरत की व्याकुलता, भातृ प्रेम का अनुपम उदाहरण है, ठीक वैसे ही वे आज प्रभु राम की एक झलक पाने के लिए लोक नृत्यों पर झूम रहे अयोध्यावासियों के साथ जा रहे हैं।
विज्ञापन
सरयू की आरती करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जब राम अयोध्या में आए... की बुधवार को झांकियां निकलीं। आसमान में विमान का कोलाहल हुआ और पुष्पों की वर्षा के बीच प्रभु राम अपनी भार्या और अनुज के साथ सरयू तट पर उतरे और सूरज ढलते ही राजगद्दी पर बैठे राजाराम के स्वागत में दीपों की माला से नहाई अयोध्या ने एक नया विश्व कीर्तिमान रचा। इन दृश्यों को देखने के लिए तमाम मुश्किलों के बीच आम जन की होड़ कम नहीं हुई। मानो सच में 14 वर्ष बाद फिर प्रभु श्रीराम बनवास काटकर रावण का वध करके अयोध्या लौट रहे हों। इन सबके बीच आम जन में यह भी चर्चा खास थी कि दीपोत्सव के बहाने यूपी में रामराज्य के लिए एक राम का चुनाव भी होना है।
विज्ञापन
माता सरयू युगों-युगों से अपनी रौ में वेगमान हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से त्रेतायुग की याद में श्रीराम के स्वागत और दीपोत्सव के नए पर्व के तोहफे के पांचवें साल लोगों का उत्साह बुधवार को सुबह से ही देखते ही बन रहा है। संत-धर्माचार्यों से लेकर आम जन आह्लादित और आनंदित है। सरयू स्नान, हनुमानगढ़ी में हनुमान जी की आरती, रामलला का दर्शन-पूजन, कनक भवन से सुख-शांति का आशीर्वाद लेने के बाद हर कोई साकेत कॉलेज से दो किलोमीटर दूर रामकथा पार्क तक निकलने वाली रामराज्याभिषेक 11 झांकियों का गवाह बनने की तैयारी में जुट गया।
विज्ञापन
लखनऊ से इस खास कार्यक्रम में भरत की भूमिका निभाने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ठीक सुबह 10:15 बजे पहुंचे। फिर जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी के संयोजन में स्वस्तिवाचन और शंखनाद की ध्वनि के बीच जय श्रीराम का उद्घोष होते ही समूची अयोध्या मानो त्रेतायुग की तरह राम के स्वागत में दौड़ पड़ी। शबरी-राम मिलन, पुत्रेष्टि यज्ञ, अहिल्या उद्धार, गुरुकुल शिक्षा, राम-सीता विवाह, पंचवटी, सेतुबंध रामेश्वर की स्थापना, केवट प्रसंग, रामदरबार, राज्याभिषेक, पुष्पक विमान, लंका दहन के सजीव दृश्यों से सजी शोभायात्रा में 510 कलाकार ढ़िढिया, पाई-डंडा, धोबिया, ब्रज, बम रसिया, राई, बीनजोगी, बहुरूपिया, रामसेना, फरुवाही, रणसिंहा, ढोलवादन आदि लोकनृत्यों से प्रभु राम के प्रति अपनी आस्था के साथ सामाजिक सरोकार भी प्रदर्शित करते दिखे।
विज्ञापन
इस अवसर पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि राम की एक झलक पाने के लिए आज के ही दिन समूची अयोध्या पलक पांवड़े बिछाए बैठी थी, भरत की व्याकुलता, भातृ प्रेम का अनुपम उदाहरण है, ठीक वैसे ही वे आज प्रभु राम की एक झलक पाने के लिए लोक नृत्यों पर झूम रहे अयोध्यावासियों के साथ जा रहे हैं। दीपोत्सव पर सपा मुखिया अखिलेश के तंज पर बोले कि राम किसानों के सबसे प्रिय हैं, ऐसे में भला राम के लिए प्रेम और समर्पण कैसे अच्छा नहीं लगेगा। राम तो सबके हैं और सबमें हैं। आज के ही दिन उन्होंने रामराज्य की शुरूआत की थी। योगी आदित्यनाथ प्रभु राम के बताए नीति और सिद्धांतों पर ही आगे बढ़ रहे हैं और जन-जन में लोकप्रिय हैं। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, अवधेश पांडेय बादल सहित डीएम नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडेय भी पूरी टीम के साथ आम अयोध्यावासी की तरह राम के स्वागत में दौड़ते दिखे।